{"_id":"699f3259aada4dd6f109f5eb","slug":"holi-special-train-trips-planned-from-feb-25-march-18-railway-ministry-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway Ministry: 'होली पर चलाई जाएंगी 1244 विशेष ट्रेनें, सुगम और सुरक्षित होगी यात्रा'; रेल मंत्रालय का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railway Ministry: 'होली पर चलाई जाएंगी 1244 विशेष ट्रेनें, सुगम और सुरक्षित होगी यात्रा'; रेल मंत्रालय का एलान
Wed, 25 Feb 2026 11:03 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:03 PM IST
सार
Railway Ministry: रेल मंत्रालय ने इस साल 25 फरवरी से 18 मार्च के बीच 1,244 होली विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिले। इन विशेष ट्रेनों से देश के प्रमुख शहरों, राज्य की राजधानियों और अहम क्षेत्रीय केंद्रों का सीधा संपर्क सुनिश्चित किया जाएगा। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
Indian Railways
- फोटो : AdobeStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि इस वर्ष 25 फरवरी से 18 मार्च के बीच विभिन्न रेल मंडलों में 1,244 होली विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे यात्री सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। ये विशेष ट्रेनें देशभर के प्रमुख शहरों, राज्य की राजधानियों और अहम क्षेत्रीय केंद्रों को जोड़ेंगी। इससे नियमित ट्रेनों में भीड़ कम होगी और यात्रियों को सीट मिल सकेगी।
जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जाएगी ट्रेनों की संख्या?
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, आगामी होली पर्व के दौरान यात्रियों की सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए भारतीय रेल ने व्यापक इंतजाम किए हैं। बयान में कहा गया, यात्रियों की संभावित बढ़ती भीड़ को देखते हुए 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 के बीच विभिन्न रेल मंडलों में 1,244 होली विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। आवश्यकता बढ़ने पर यह संख्या 1,500 तक की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: असम के कछार में अज्ञात शरारती तत्वों ने नेहरू की प्रतिमा तोड़ी, कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि प्रमुख लंबी दूरी के संपर्कों में मुंबई, पुणे और नागपुर से दानापुर, गोरखपुर, हजरत निजामुद्दीन, समस्तीपुर और बरौनी तक की सेवाएं शामिल हैं। विशाखापत्तनम, पुरी और भुवनेश्वर से शालीमार, पटना, यशवंतपुर और धनबाद तक भी विशेष ट्रेनें चलेंगी। बिहार और झारखंड के प्रमुख केंद्रों जैसे पटना, दरभंगा, सहरसा और धनबाद से नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, चंडीगढ़ और एसएमवीटी बेंगलुरु के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें होंगी।
किन-किन प्रमुख शहरों को इन विशेष ट्रेनों से जोड़ा जाएगा?
मंत्रालय के अनुसार, पूर्वी और उत्तरी मार्गों पर हावड़ा, सियालदह, कोलकाता और मालदा कस्बे से रक्सौल, मधुबनी, गोरखपुर और आनंद विहार टर्मिनल तक बेहतर संपर्क मिलेगा। दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों को वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या छावनी, हरिद्वार, अमृतसर और कटिहार से व्यापक रूप से जोड़ा जाएगा।
बयान में कहा गया, दक्षिण भारत से एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, एर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम उत्तर, कोयंबटूर, सिकंदराबाद, तिरुपति और एसएमवीटी बंगलूरू को पटना, बरौनी, मुजफ्फरपुर, संतरागाछी, अजमेर, जयपुर और अन्य उत्तरी व पूर्वी केंद्रों से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, पश्चिम भारत के मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और बांद्रा टर्मिनस से कानपुर, कटिहार, वाराणसी, गोरखपुर, दरभंगा और भागलपुर के लिए अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन