{"_id":"699f00c84311a6a416088bf5","slug":"nehru-s-statue-demolished-by-miscreants-in-assam-s-cachar-cong-attacks-govt-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम के कछार में अज्ञात शरारती तत्वों ने नेहरू की प्रतिमा तोड़ी, कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम के कछार में अज्ञात शरारती तत्वों ने नेहरू की प्रतिमा तोड़ी, कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला
Wed, 25 Feb 2026 07:31 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिल्चर (असम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिल्चर (असम)
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:31 PM IST
सार
Assam: असम के कछार में जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा तोड़े जाने से सियासी विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। क्या हुआ पूरा मामला, पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
गौरव गोगोई।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के कछार जिले में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को अज्ञात शरारती तत्वों ने तोड़ दिया, जिससे राजनीतिक आक्रोश फैल गया। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने इस मामले को लेकर सरकार की चुप्पी को चिंताजनक बताया। गोगोई ने कहा कि इस कृत्य से उस स्वाधीनता सेनानी की विरासत का अपमान हुआ है, जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी थी।
घटना कहां हुई और पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार की रात बराक घाटी क्षेत्र के लखीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाइलापूल बाजार इलाके में हुई। पुलिस ने अब तक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उस खुदाई मशीन को जब्त किया है, जिससे प्रतिमा उखाड़ी गई थी। इसके बाद कांग्रेस ने कार्रवाई में नरमी बरतने का आरोप लगाया है।
लखीपुर थाना प्रभारी शंकर दयाल ने पीटीआई से कहा, हमें घटना का कोई चश्मदीद नहीं मिला है। हालांकि, व्यापार संघ के एक सीसीटीवी कैमरे में कुछ अज्ञात लोग खुदाई मशीन की मदद से प्रतिमा तोड़ते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। दयाल ने कहा, हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और मशीन जब्त कर ली गई है, लेकिन चालक को अभी पकड़ा नहीं जा सका है।
असम कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?
ये भी पढ़ें: 'पहचान कोई वर्तनी परीक्षा नहीं है', केरलम पर थरूर के सवाल का माकपा नेता जॉन ब्रिटास ने दिया जवाब
सोशल मीडिया मंच एक्स पर असम कांग्रेस ने कहा,प्रतिमा को बेखौफ होकर खुदाई मशीन से तोड़ा गया। असम के मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी और लखीपुर से विधायक कौशिक राय हैं। हम जानना चाहते हैं कि यह मशीन किसकी है और किसके निर्देश पर यह तोड़फोड़ की गई? हम दोषियों के खिलाफ कड़ी और उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई की मांग करते हैं। इस बीच, सिलचर से कांग्रेस नेता घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

- कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
- उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रतिमा को नष्ट करने का मामला नहीं है, बल्कि एक ऐसे महान नेता और प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी की विरासत का अपमान है, जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी।
- गोगोई ने आगे कहा कि राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन ऐसे अनैतिक कार्यों के जरिये लोकतांत्रिक इतिहास को मिटाने की कोई भी कोशिश स्वीकार्य नहीं है।
- उन्होंने चिंता जताई कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में ऐसी शर्मनाक घटना होने के बावजूद सरकार ने चिंताजनक चुप्पी साध रखी है।
- लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई ने कहा कि भारत और असम की ताकत बहुलवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने में है और हमें हर हाल में इनकी रक्षा करनी चाहिए।
- उन्होंने अधिकारियों से इस कृत्य में शामिल लोगों की तुरंत पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की अपील की। गोगोई ने कहा कि असम के लोग ऐसी तोड़फोड़ की घटनाओं को कभी स्वीकार नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें: 'पहचान कोई वर्तनी परीक्षा नहीं है', केरलम पर थरूर के सवाल का माकपा नेता जॉन ब्रिटास ने दिया जवाब
सोशल मीडिया मंच एक्स पर असम कांग्रेस ने कहा,प्रतिमा को बेखौफ होकर खुदाई मशीन से तोड़ा गया। असम के मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी और लखीपुर से विधायक कौशिक राय हैं। हम जानना चाहते हैं कि यह मशीन किसकी है और किसके निर्देश पर यह तोड़फोड़ की गई? हम दोषियों के खिलाफ कड़ी और उदाहरण पेश करने वाली कार्रवाई की मांग करते हैं। इस बीच, सिलचर से कांग्रेस नेता घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन