फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Holi 2025: President Murmu and PM Modi congratulated on Holi

Holi 2025: राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई, एकता और उत्साह का दिया संदेश

Thu, 13 Mar 2025 09:54 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 13 Mar 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
Holi 2025: President Murmu and PM Modi congratulated on Holi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को होली के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने इस पर्व को एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर राष्ट्र की एकता को और मजबूत बनाने  की कामना की। उन्होंने कहा कि मैं कामना करता हूं कि होली राष्ट्र की एकता के रंग को और गाढ़ा कर दे।

विज्ञापन

 

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, यह त्योहार हमारे जीवन में एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करता है। होली के रंग विविधता में एकता के मूल्यों को दर्शाते हैं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है और हमें प्रेम व सकारात्मकता फैलाने की प्रेरणा देता है। यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। यह हमें अपने आस-पास प्रेम और सकारात्मकता फैलाना सिखाता है। उन्होंने देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों के जीवन में खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, होली का पावन पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा भरे। यह त्योहार हमारे राष्ट्रीय एकसूत्र में बंधने की भावना को और मजबूत करे। उन्होंने लोगों से पर्यावरण-अनुकूल प्राकृतिक रंगों से होली मनाने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed