फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hola Mohalla celebration, Four Police personnel injured after some Sikh youth broke gates of Gurudwara in Nanded allegedly attacked them

महाराष्ट्र: होला मोहल्ला मनाने से रोका तो 300-400 लोगों ने तोड़ा नांदेड़ गुरुद्वारे का दरवाजा, पुलिस को पीटा

Mon, 29 Mar 2021 10:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 29 Mar 2021 10:26 PM IST
सार

  • लॉकडाउन के कारण होला मोहल्ला की अनुमति नहीं दी गई थी
  • उग्र हुए कई युवकों ने किया पुलिस टीम पर हमला

विज्ञापन
Hola Mohalla celebration, Four Police personnel injured after some Sikh youth broke gates of Gurudwara in Nanded allegedly attacked them
नांदेड़ गुरुद्वारा - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ गुरुद्वारा के बाहर होला मोहल्ला मनाने से रोकने गई पुलिस टीम पर वहां उपस्थित कुछ युवकों ने हमला कर दिया जिससे चार कर्मी घायल हो गए। अधिकारी के अनुसार लॉकडाउन के कारण होला मोहल्ला की अनुमति नहीं दी गई थी और इसके लिए पहले ही गुरुद्वारा कमेटी को सूचित किया गया था। अधिकारी ने कहा कि कमेटी ने हमें भरोसा दिया था कि वे इसे गुरुद्वारा के अंदर करेंगे, लेकिन शाम के चार बजे के आसपास 300 से 400 युवक बाहर आ गए और पुलिस कर्मी से बहस करने लगे। बात ही बात में वे उग्र हो गए और गेट तोड़ने लगे। जब पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो उग्र युवकों ने उनपर हमला कर दिया जिसमें चार कर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन


क्या है होला मोहल्ला
सिखों के पवित्र धर्मस्थान श्री आनंदपुर साहिब मे लगने वाले मेले को होला मोहल्ला कहते हैं। भारत के हर क्षेत्र में रहने वाले सिख गुरुद्वारा में इसे मनाते हैं। सिखों के लिए होला मोहल्ला का बहुत महत्व है। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह इसके माध्यम से समाज के दुर्बल और शोषित वर्ग की प्रगति चाहते थे। होला महल्ला का उत्सव आनंदपुर साहिब में छः दिन तक चलता है। इस अवसर घोड़ों पर सवार निहंग, हाथ में निशान साहब उठाए तलवारों के करतब दिखा कर साहस, पौरुष और उल्लास का प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed