फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hoax bomb call made to IT company in Hyderabad one held Hyderabad Lates News Update

Hoax Bomb Call: IT कंपनी में बम की अफवाह के बाद अफरातफरी; नौकरी जाने से नाराज पूर्व कर्मचारी ने ही किया था फोन

Thu, 04 May 2023 10:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, हैदराबाद
पीटीआई, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 04 May 2023 10:50 PM IST
सार

आईटी फर्म की शिकायत के बाद बम निरोधक दस्ते के साथ माधापुर की एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कॉल को बेंगलुरू में ट्रेस किया गया।

विज्ञापन
Hoax bomb call made to IT company in Hyderabad one held Hyderabad Lates News Update
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हैदराबाद की आईटी कंपनी में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब वहां बम होने की अफवाह सामने आई। इसके बाद आनन फानन में पुलिस को जानकारी दी गई। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा। जांच में कोई भी बम नहीं मिला।

विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, कंपनी में किसी ने फोन किया और इमारत में बम रखे जाने की जानकारी दी। कुछ देर बाद कंपनी को फिर से एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि यह एक फर्जी दावा था। आईटी फर्म की शिकायत के बाद बम निरोधक दस्ते के साथ माधापुर की एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिसर की तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कॉल को बेंगलुरू में ट्रेस किया गया। 
विज्ञापन


सामने आई यह सच्चाई
प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि कॉल करने वाला व्यक्ति कंपनी का एक पूर्व कर्मचारी था और उसे नौकरी से हटा दिया गया था। इस वजह से उसने ऐसा किया। शिकायत दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed