फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   HIV positive woman commits suicide in village lake in Karnataka

एचआईवी से संक्रमित महिला ने झील में कूदकर की आत्महत्या, लोगों ने पानी लेना किया बंद

Wed, 05 Dec 2018 11:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली Updated Wed, 05 Dec 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
HIV positive woman commits suicide in village lake in Karnataka
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

कर्नाटक के मोराब में जो झील कभी लोगों के लिए पानी का स्त्रोत हुआ करती थी, उसे ही आज लोगों ने इस्तेमाल करना छोड़ दिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एचआईवी से संक्रमित गांव की एक महिला ने इस झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना करीब एक हफ्ते पहले की है। अब प्रशासन 36 एकड़ की इस झील से पानी निकाल रहा है। पानी को निकालने के बाद मलाप्रभा नहर से इसे दोबारा भरा जाएगा। बता दें मोराब झील नवलगुंद तालुका की सबसे बड़ी झील है और लोगों और पशुओं के पीने के पानी का एकमात्र स्त्रोत है। अब लोग 2-3 किमी चलकर मलाप्रभा नहर से पानी ला रहे हैं। 


loader

मामले पर धारवाड़ जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेंद्र दोड्डामनी का कहना है, "यह दुर्भाग्य है। हम लोगों को कह रहे हैं कि एचआईवी पानी के कारण नहीं फैलता है। लेकिन लोग नहीं मान रहे हैं।" बता दें मानव के शरीर के बाहर एचआईवी का वायरस हवा और पानी में अधिक देर तक नहीं टिकता। यह केवल मां के दूध और शारीरिक संबंध बनाने से ही फैलता है। 

आशा फाउंडेशन के फाउंडर डॉक्टर ग्लोरी एलेक्जेंडर का कहना है, "यह मामला डर से अधिक जुड़ा हुआ है। यह सब जागरुकता की कमी के कारण हो रहा है। जब किसी एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति की मौत होती है तो वायरस भी खत्म हो जाता है। अगर वायरस शरीर से बाहर आ भी जाए तो वह पानी और हवा में कुछ ही सेकेंड में खत्म हो जाता है। पानी से संक्रमण फैलने का कोई रिस्क नहीं है।"

29 नवंबर को महिला का शव झील से मिला था। इसके बाद पूरे गांव में खबर फैल गई कि पानी दूषित हो गया है। लोगों ने पानी पीने से इनकार कर दिया और प्रशासन पर झील से पानी निकालने का दबाव बनाया। प्रशासन ने लोगों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माने और आखिरकार झील को खाली किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed