{"_id":"5e7bbac18ebc3e6fdc5980a6","slug":"hiv-medicines-given-to-a-coronavirus-infected-british-national-in-kerala-report-came-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में कोरोना वायरस संक्रमित ब्रिटिश रोगी को दी गई एचआईवी की दवाएं, रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में कोरोना वायरस संक्रमित ब्रिटिश रोगी को दी गई एचआईवी की दवाएं, रिपोर्ट निगेटिव
Thu, 26 Mar 2020 01:40 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 26 Mar 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : पीटीआई
केरल में कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के एक नागरिक को एचआईवी की दवाएं दी गई थीं। उसके नमूने की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह जानकारी बुधवार को यहां एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने दी।
विज्ञापन
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार पहले इस रोगी की रिपोर्ट में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी और रिटोनाविर तथा लोपिनाविर दवाओं का उस पर सकारात्मक असर देखा गया। अब उसकी ताजा जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि रोगी को सात दिन तक दवा दी गई और उपचार प्रभावी रहा। उन्होंने बताया कि दवा देने के तीन दिन बाद लिए गए नमूने की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। डॉक्टरों ने 23 मार्च को दूसरी जांच का नतीजा निगेटिव आने के बाद रोगी के सही होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
पहली बार केरल में ऐसा मामला सामने आया है कि कोविड-19 के रोगियों को एचआईवी की दवाएं दी गईं। इससे पहले इन दवाओं को संयुक्त तौर पर जयपुर के एक अस्पताल में रोगियों के इलाज के लिए इस्तेमाल में लाया गया था। आईसीएमआर ने इसके लिए अनुमति दी थी।
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एंटी-एचआईवी ड्रग के संयुक्त रूप का कोविड-19 के रोगियों के उपचार के लिए मामला दर मामला आधार पर उपयोग की सिफारिश की थी।