फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   History sheeter, his accomplices hold tribal man captive, thrash him over land dispute in thane maharashtra

Maharashtra: ठाणे में भूमि विवाद को लेकर आदिवासी व्यक्ति का अपहरण, कुख्यात अपराधी निकला अपहरणकर्ता

Sat, 10 Feb 2024 11:25 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 10 Feb 2024 11:25 AM IST
सार

घटना का मुख्य आरोपी यासीन शाहनवाज चिखलेकर एक कुख्यात अपराधी है। उसे 2014 में दो साल के लिए ठाणे, पालघर, रायगढ़, मुंबई और नासिक से निर्वासित कर दिया गया था।

विज्ञापन
History sheeter, his accomplices hold tribal man captive, thrash him over land dispute in thane maharashtra
महाराष्ट्र पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हिस्ट्रीशीटर और उसके कुछ साथियों ने मिलकर एक 41 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति का अपहरण कर लिया। भूमि विवाद को लेकर आदिवासी व्यक्ति को धमकाया भी गया और उसे एक बंगले में बंधक बानकर उसपर हमला भी किया। 
विज्ञापन


कुख्यात अपराधी है आरोपी 
यह घटना गुरुवार और शुक्रवाक की दरमियानी रात को घटी। पडघा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी तालुका के उदीदपाड़ा गांव के संतोष देव बाबर ने शिकायत दर्ज कराई। इस घटना का मुख्य आरोपी यासीन शाहनवाज चिखलेकर एक कुख्यात अपराधी है। उसे 2014 में दो साल के लिए ठाणे, पालघर, रायगढ़, मुंबई और नासिक से निर्वासित कर दिया गया था।
विज्ञापन


उसके साथ उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 365, 143, 323, 504, 506 और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंट की भट्टी से किया गया था पीड़ित का अपहरण
चिखलेकर ने गुरुवार को रात के 11 बजे पीड़ित का तुलसी में ईंट भट्टी से अपहरण किया था। उसे पहले चिखलेकर के दफ्तर ले जाया गया, जहां उस धमकाया गया और साथ ही उसके साथ गाली गलौच भी की गई। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित को बाद में बंगले में बंधक बनाकर रखा गया और उसे जबरन शराब भी पिलाया गया। इसके बाद उसपर बोतलों से हमला भी किया गया। 


रिहा होने के बाद पीड़ित ने एक एनजीओ से सहायता मांगी और उनकी मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या का भी मामला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed