फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   history of the day

बहुत खास है भारतीय इतिहास में 25 जून की तारीख

Mon, 25 Jun 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jun 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
history of the day
Indira Gandhi-during emergency

इतिहास में 25 जून का दिन भारत के लिहाज से एक महत्वपूर्ण घटना का गवाह रहा है। आज ही के दिन 1975 में देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की गई जिसने कई ऐतिहासिक घटनाओं को जन्म दिया। 26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक की 21  महीने की अवधि में भारत में आपातकाल लगाया गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार की सिफारिश पर भारतीय संविधान की धारा 352 के अधीन देश में आपातकाल की घोषणा की थी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादस्पद काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए थे।

विज्ञापन

 

देश-दुनिया के इतिहास की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं जो 25 जून को ही घटित हुईं

history of the day
  • 1529 में मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
  • 1788 में वर्जीनिया संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।
  • 1941 में फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
  • 1947 में एन फ्रैंक की डायरी ऑफ ए यंग गर्ल आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकीं और 67 भाषाओं में अनुवादित हुई।
  • 1950 में उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।
  • 1974 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर का जन्म हुआ।
  • 1975 में इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी।
  • 2005 में ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा हुई थी।
  • 2009 में संगीत और नृत्य की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्सन की मृत्यु हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed