फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindutva leader wanted his police security back and for it attacked his own vehicle

सरकारी सुरक्षा लेने के लिए नेता ने खुद ही करवाया हमला

Sun, 08 Jul 2018 01:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Sun, 08 Jul 2018 01:34 PM IST
विज्ञापन
Hindutva leader wanted his police security back and for it attacked his own vehicle
सांकेतिक तस्वीर

हनुमान सेना के एक नेता के वाहन पर शोलावरम हाईवे पर बम से हमला किया गया था। यह घटना चेन्नई शहर से 23 किलोमीटर की दूरी पर घटी। पुलिस की छानबीन में यह पता चला है कि नेता ने अपनी पुलिस सुरक्षा वापस पाने के लिए खुद ही हमला करवाया था। बुरे आचरण की वजह से उससे यह सुरक्षा चार महीने पहले वापस ले ली गई थी। 

विज्ञापन


कलि कुमार द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार 40 साल के हिंदुत्व नेता की कार पर देसी बम से हमला किया गया जब वह शोलावरम के मिंजूर-वंडालूर की आउटर रिंग पर यात्रा कर रहे थे। हालांकि पुलिस को कुमार और उनके साथियों के बयाने में काफी विरोधाभास मिले। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, जब हमें कहानी में काफी चीजें गड़बड़ लगीं तो हमने उनसे सवाल पूछने शुरू किए।
विज्ञापन


फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल की जांच की और कई तथ्य झूठ लगे। आखिरकार उन्होंने यह बात स्वीकार कर ली कि नेता की पुलिस सुरक्षा वापस पाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया था। कुमार ने अपने दोस्त गणानेसेकरण और रंजीत और बड़े बेटे की मदद से कथित तौर पर अपने वाहन पर आग लगा दी थी। उसे साल 2016 से पुलिस सुरक्षा मिली हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियारों से लैस पुलिस वाले हमेशा उसके आस-पास रहते थे। लेकिन शराब पीने के बाद पुलिसवालों के साथ किए गए गलत व्यवहार की वजह से सुरक्षा वापस ले ली गई थी। कुमार कबाड़ का बिजनेस करते हैं और हनुमान सेना के एक नेता हैं। उनके संगठन की चेन्नई, कोयंबटूर और केरला के दो जिलो में शाखाए हैं। हनुमान सेना उस समय सुर्खियो में आई थी जब उसने केरला में किस ऑफ लव कार्यक्रम का आयोजन करने वाले युवाओं पर हमला किया था।


कुमार इससे पहले हिंदू मक्कल कच्छी के नेता रहे हैं जोकि हिंदू जनजागृति समिति का संगठन है। कुमार, गुणासेकरण और रंजीत के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 436 और 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को कोर्ट से उन्हें न्यायिक हिरासत मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed