{"_id":"61b41ecc19abd54d843c69c9","slug":"hindustan-syringes-and-medical-devices-hmd-shuts-plants-in-india-rajiv-nath-managing-director-hmd","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बीच बड़ा झटका: सीरिंज बनाने वाली देश की सबसे बड़ी फैक्टरी पर लगा ताला, जानिए क्या रही वजह?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना के बीच बड़ा झटका: सीरिंज बनाने वाली देश की सबसे बड़ी फैक्टरी पर लगा ताला, जानिए क्या रही वजह?
Sat, 11 Dec 2021 09:15 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Dec 2021 09:15 AM IST
सार
एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (एआईएमईडी) ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा है कि अस्पतालों और स्वास्थ्य सुविधाओं को डीजल जनरेटर के उपयोग पर प्रतिबंध से छूट दी गई है। फिर भी फरीदाबाद में 228 वायु गुणवत्ता प्रबंधन संयंत्रों को बंद करने का आदेश दिया गया है। आपके सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना महामारी के बीच जहां स्वास्थ्य संकट मंडरा रहा है वहीं एक निराश करने वाली खबर भी सामने आई है। दरअसल, देश में सीरिंज और सुई की सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड (HMD) को बंद करने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार एयर क्वालिटी मैनेजमेंट की ओर से राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण को कम करने के लिए कंपनी के 228 फैक्टरियों को अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
एचएमडी के एमडी राजीव नाथ ने की बंद करने की घोषणा
हिंदुस्तान सिरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड (HMD) के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव नाथ ने शुक्रवार को मीडिया को बताते हुए कहा कि हमने अपने कॉम्प्लेक्स में प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया है। नाथ ने कहा कि कंपनी के पास दो दिनों से अधिक का बफर स्टॉक नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सोमवार से दो दिनों के बफर स्टॉक से अधिक सिरिंज का उत्पादन नहीं कर सकते। 1.2 करोड़ सीरिंज का दैनिक उत्पादन सोमवार से उपलब्ध नहीं होगा। इस आंकड़े में एक अन्य संयंत्र में निर्मित 40 लाख सीरिंज शामिल हैं, जिसे एचएमडी ने सोमवार को बंद करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
कंपनी के एमडी ने पीएम मोदी से लगाई गुहार
कंपनी के एमडी नाथ ने प्रधामनंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि भारत और विश्व स्तर पर पहले से ही सीरिंज की आपूर्ति कम है। संकट और भी बदतर हो गया है क्योंकि हमें स्वैच्छिक आधार पर इकाइयों को बंद करने के लिए कहा गया है। इससे रोजाना 150 लाख सुई और रोजाना 80 लाख सीरिंज का उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन