{"_id":"5b1f1a5e4f1c1bf56e8b77d6","slug":"hindustan-became-slaves-two-or-three-leaders-of-bjp-and-the-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुस्तान भाजपा के दो-तीन नेताओं और संघ का गुलाम बना लेकिन अब विपक्ष एकजुट: राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हिंदुस्तान भाजपा के दो-तीन नेताओं और संघ का गुलाम बना लेकिन अब विपक्ष एकजुट: राहुल गांधी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 12 Jun 2018 06:27 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि हिंदुस्तान भाजपा के दो-तीन नेताओं और संघ का गुलाम बन गया है लेकिन पूरा विपक्ष एकजुट हो रहा है। इसमें छह महीने या साल भर भले लगे पर इन्हें यह समझ में आ जाएगा देश को केवल दो-तीन लोग नहीं चला सकते हैं बल्कि इसे लोग चलाएंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की चाबी आरएसएस के पास है। भाजपा लोगों को बस में बैठाते ही चुप रहने को कहती है और चाबी आरएसएस को सौंप देती है जबकि कांग्रेस लोगों को बस की चाबी देकर कहती है, चलाओ इसे। भाजपा और संघ ओबीसी समुदाय को बांटने में लगे हैं। अगर देश को आगे ले जाना है तो 50 से 60 प्रतिशत आबादी की इज्जत करनी पड़ेगी। बैंक के दरवाजे इनके लिए खोलने पड़ेंगे। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब रोजगार, स्किल की बात नहीं करते हैं क्योंकि उनके पास कहने को कुछ है ही नहीं। सिर्फ 15-20 लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
शिकंजी बेचने वाले ने शुरू की कोका कोला कंपनी
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कोका कोला कंपनी की शुरुआत अमेरिका में एक शिकंजी बेचने वाले ने की। उसके हुनर को सरकार ने पहचाना, बैंक से पैसे मिले और उसने कंपनी खड़ा कर दी। मैकडोनॉल्ड की शुरुआत एक ढाबा वाले ने की। हमारे देश में क्या किसी ढाबे वाले या शिकंजी वाले ने कोई कंपनी बनाई। इसी तरह से फोर्ड, मर्सिडीज और होंडा कंपनी शुरू करने वाले मैकेनिक थे। हमारे देश में ऐसा नहीं हुआ। ऐसा नहीं है कि हमारे ढाबे, मैकेनिक वालों में हुनर नहीं है लेकिन हुनरमंद के लिए राजनीति और बैंक के दरवाजे बंद हैं।