फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindus have right to respond to those, who attack their dignity Pragya Thakur

Karnataka: प्रज्ञा ठाकुर बोलीं- अपने घरों पर चाकू तेज कर के रखें लोग, पता नहीं कब-क्या हो जाए

Mon, 26 Dec 2022 01:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 26 Dec 2022 01:12 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने समुदाय से अपील की कि वे कम से कम अपने घरों में चाकुओं को तेज कर के रखें, क्योंकि सभी को अपने सुरक्षा करने का अधिकार है।

विज्ञापन
Hindus have right to respond to those, who attack their dignity Pragya Thakur
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कर्नाटक के शिमोगा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर कोई हिंदुओं के सम्मान पर हमला करता है तो हिंदुओं को जवाब देने का पूरा अधिकार है। कर्नाटक में एक हिंदू कार्यकर्ता की मौत को लेकर बात कर रही थीं। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने समुदाय से अपील की कि वे कम से कम अपने घरों में चाकुओं को तेज कर के रखें, क्योंकि सभी को अपने सुरक्षा करने का अधिकार है। ठाकुर ने कहा कि लव जिहाद, असल में जिहाद उनकी परंपरा है। अगर कुछ नहीं होता तो वे लव जिहाद करते हैं। हम हिंदू भी प्यार करते हैं। भगवान से प्यार करते हैं। सन्यासी अपने भगवान से प्यार करते हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण क्षेत्र में हिंदू जागरण वेदिके के सम्मेलन में प्रज्ञा ने कहा, "सन्यासी कहते हैं कि ये दुनिया, जिसे भगवान ने बनाया, उसमें सारे पापियों का खात्मा हो। अगर नहीं किया तो यहां प्यार की सच्ची परिभाषा बच नहीं पाएगी। इसलिए उन्हें जवाब दें जो लव जिहाद जैसे कामों में शामिल हैं। अपनी लड़कियों को बचाएं, उन्हें सही मूल्य सिखाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवमोगा में हिंदू कार्यकर्ता की हत्या का जिक्र करते हुए प्रज्ञा ने कहा कि अपने घरों में हथियार रखिए। अगर कुछ नहीं तो जिस चाकू से सब्जी काटते हैं, उन्हें ही तेज कर के रखिए। क्या पता कब कैसी स्थिति बन जाए। सभी के पास अपनी सुरक्षा का अधिकार है। अगर कोई हमारे घरों में घुस आता है और हम पर हमला करता है, तो करारा जवाब देना हमारा अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed