फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hindu mahasbha supports Kuldeep Varshney

हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक ने कुलदीप वार्ष्णेय का किया समर्थन

Mon, 07 Mar 2016 04:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बंदायू
ब्यूरो/ अमर उजाला, बंदायू Updated Mon, 07 Mar 2016 04:08 AM IST
सार

  • हिंदू महासभा जुटाएगी चंदा
  • कत्ले आम करने की धमकी
  • देश हित की बात जाति और धर्म से उठकर होनी चाहिए

विज्ञापन
hindu mahasbha supports Kuldeep Varshney
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने भारत माता का अपमान करने वालों के कत्लेआम करने की धमकी दी है। उन्होंने कहाकि देश को नुकसान पहुंचाने वालों को मारने के लिए हिंदू महासभा चंदा जुटाएगी। पटेल ने कुलदीप वार्ष्णेय के कन्हैया के जीभ काटने वाले दो दिन पुराने बयान का भी समर्थन किया।

विज्ञापन


भाजयुमो नेता कुलदीप के निष्कासन से खिन्न अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा में कुछ लोग कांग्रेसी मानसिकता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कुलदीप के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को तो मार देना चाहिए।
विज्ञापन


देश हित की बात जाति और धर्म से उठकर होनी चाहिए। हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक ने यह भी एलान किया है कि अभियान चलाकर युवाओं को संकल्प दिलाया जाएगा कि अब कोई भी भारतीय भारत माता का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 करोड़ की मानहानि का मुकदमा

hindu mahasbha supports Kuldeep Varshney
प्रतीकात्मक तस्वीर

जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जीभ काटने पर इनाम देने का ऐलान करने के बाद भाजपा से निष्कासित कुलदीप वार्ष्णेयने रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा पर मुकदमा करने की चेतावनी दी है।

बता दें कि वर्मा ने कुलदीप को मानसिक रोगीकरार दिया था। कुलदीप ने कहा है कि वह भाजपा के फैसले का स्वागत करते हैं और आरएसएस की सेवा करते रहेंगे। अगर वह मानसिक रोगी हैं, तो वर्मा तीन दिन के भीतर इसे सिद्ध करें नहीं तो वह उनके खिलाफ 25 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed