{"_id":"5ce30629bdec220771035bb6","slug":"hindu-mahasabha-six-activists-arrested-for-celebrating-godse-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोडसे का जन्मदिन मनाने पर हिंदू महासभा के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोडसे का जन्मदिन मनाने पर हिंदू महासभा के छह कार्यकर्ता गिरफ्तार
Tue, 21 May 2019 01:25 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 21 May 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
नाथूराम गोडसे (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को सूरत में नाथूराम गोडसे की जयंती मनाने के आरोप में पुलिस ने हिंदू महासभा के छह कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। सूरत पुलिस आयुक्त सतीश शर्मा ने बताया कि इन कार्यकर्ताओं ने लिम्बायत इलाके के सूर्यमुखी हनुमान मंदिर में गोडसे का जन्मदिवस समारोह आयोजित किया था।
विज्ञापन
इस सिलसिले में इन्हें सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। समारोह के दौरान इन कार्यकर्ताओं ने गोडसे की तस्वीर के सामने दीप जलाकर मिठाई बांटी और भजन भी गाए। साथ ही कार्यक्रम की तस्वीरें खींची और वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
शर्मा ने बताया कि इन्होंने गांधी की हत्या करने वाले गोडसे की पूजा कर नागरिकों की भावनाओं को आहत किया है। यह समारोह लोगों को उकसाने और शांतिपूर्ण माहौल में तनाव पैदा करने का प्रयास था।
विज्ञापन