हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
02 सितंबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
अफगानिस्तान: नई सरकार का एलान जल्द, अखुंदजादा को तालिबान का सबसे बड़ा नेता बनाने की तैयारी
अफगानिस्तान पर कब्जा कर चुके तालिबान आतंकी नई इस्लामी सरकार बनाने और अपने सबसे बड़े धार्मिक नेता शेख हैबतुल्ला अखुंदजादा को देश का सबसे बड़ा नेता घोषित करने की तैयारी में है। हैबतुल्ला अखुंदजादा उन गिने-चुने आतंकियों में से एक है, जिसकी जानकारी दुनिया के पास बेहद कम है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर :अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी का निधन, घाटी में अलर्ट, इंटरनेट बंद
कट्टरपंथी अलगाववादी तथा हुर्रियत (जी) के पूर्व प्रमुख सैय्यद अली शाह गिलानी का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। बुधवार दोपहर को सांस लेने में दिक्कत तथा सीने में जकड़न की शिकायत के बाद चिकित्सकों ने घर में ही उनकी देखभाल की। देर रात लगभग साढ़े 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। वे 2008 से लगातार हैदरपोरा स्थित आवास पर नजरबंद थे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Tokyo Paralympics: सुहास और प्राची ने जगाई पदक की उम्मीद, बैडमिंटन में पारुल-पलक की जोड़ी हारी
भारत की प्राची यादव कैनो स्प्रिंट में शानदार शुरुआत करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गईं। जबकि, बैडमिंटन में सुहास एलवाई ने अपना दबदबा कायम रखते हुए जर्मनी के खिलाड़ी को सीधे सेटों में 2-0 मात दी। वहीं, बैडमिंटन की महिला युगल स्पर्धा में पलक कोहली और पारुल परमार की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
ENG vs IND: ओवल में वापसी करना चाहेगी टीम इंडिया, इंग्लैंड के साथ आज से चौथा टेस्ट मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। भारतीय टीम ने जहां लॉर्ड्स में शानदार जीत दर्ज की तो वहीं लीड्स में इंग्लैंड ने जोरदार वापसी करते हुए बाजी अपने नाम की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...