हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
01 फरवरी: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Budget 2022 Expectations: आज पेश होगा आम बजट, क्या मिलेगी टैक्स में छूट, जानें स्लैब में हो सकते हैं क्या बड़े बदलाव?
एक फरवरी, 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को अपना चौथा केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं। इसपर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। जहां व्यापारी व्यापार में राहत की उम्मीद लगाए बैठा है तो वहीं आम आदमी को महंगाई से राहत मिलने की आस है, जबकि एक नौकरीपेशा को बजट से आयकर में छूट की उम्मीद रहती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
हरियाणा: आज से खुलेंगे 10वीं से 12वीं के स्कूल, बिना टीका नहीं मिलेगा प्रवेश, सहमति पत्र भी लाना होगा
15 से 18 साल के 82 फीसदी स्कूली बच्चों को कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है लेकिन 5800 शिक्षकों ने अभी वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है। दूसरी तरफ बोर्ड परीक्षाओं और कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार के आदेश पर मंगलवार से 10वीं से 12वीं तक के स्कूल खुल जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
झारखंड : आज से 17 जिलों में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, इन सात जिलों में सिर्फ नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं खुलेंगी
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी पार्क और पर्यटन स्थल बंद रहेंगे। रेस्तरां, बार, सिनेमा हॉल, दुकानों और शॉपिंग मॉल खुलेंगे, परंतु इनमें एक बार में 50 प्रतिशत क्षमता से अधिक लोगों की मौजूदगी नहीं होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गुजरात: अहमदाबाद में सीरियल बम ब्लास्ट मामले में आज आ सकता है फैसला, 77 आरोपियों पर चला था मुकदमा
अहमदाबाद में 2008 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट मामले में 13 साल से अधिक समय बाद फैसला आने की संभावना है। अहमदाबाद की एक विशेष अदालत मंगलवार को अपना फैसला सुना सकती है। इस विस्फोट में 56 लोगों की मौत हो गई थी और 78 आरोपियों पर मुकदमा चलाया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...