{"_id":"686a688692df9a2b3c0b717e","slug":"hindi-marathi-row-was-sambhaji-maharaj-a-fool-to-learn-16-languages-asks-sena-mla-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hindi-Marathi Row: 'संभाजी महाराज ने सीखी थीं 16 भाषाएं', ठाकरे बंधुओं की रैली पर बरसे शिंदे गुट के विधायक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hindi-Marathi Row: 'संभाजी महाराज ने सीखी थीं 16 भाषाएं', ठाकरे बंधुओं की रैली पर बरसे शिंदे गुट के विधायक
Sun, 06 Jul 2025 05:44 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर

Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 06 Jul 2025 05:44 PM IST
सार
Hindi-Marathi Row: शिवसेना शिंदे गुट के विधायक ने संभाजी महाराज को बहुभाषी विद्वान बताते हुए राज और उद्धव ठाकरे पर करारा हमला बोला है। दरअसल, एक दिन पहले ठाकरे बंधुओं ने हिंदी थोपे जाने के खिलाफ रैली की थी। जिस पर बोलते हुए संजय गायकवाड़ ने कहा – संभाजी महाराज ने 16 भाषाएं सीखी थीं। उन्होंने ये भी कहा कि भाषा के मुद्दे पर राजनीति करना गलत है।
विज्ञापन
संजय गायकवाड़, विधायक, शिवसेना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदी और मराठी को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच महाराष्ट्र के बुलढाणा से एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने शनिवार को उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने छत्रपति संभाजी महाराज का उदाहरण देते हुए कहा कि क्या वे मूर्ख थे जो उन्होंने 16 भाषाएं सीखी थीं?
यह भी पढ़ें - Gujarat: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- तकनीक और लोगों के हित को बनाएं सहकारी क्षेत्र की कार्य संस्कृति
राज-उद्धव की रैली पर बरसे शिवसेना विधायक
संजय गायकवाड़ ने कहा, 'छत्रपति संभाजी महाराज ने 16 भाषाओं में ज्ञान हासिल किया था। क्या वे मूर्ख थे? तारा बाई और जिजाबाई ने भी कई भाषाएं सीखी थीं, जिनमें हिंदी भी शामिल है। क्या वे भी मूर्ख थीं?' उन्होंने यह बयान उस समय दिया जब उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने शनिवार को मुंबई में एक संयुक्त रैली की थी।
विज्ञापन
20 साल बाद एक साथ मंच पर आए दोनों भाई
यह दोनों ठाकरे भाइयों की 20 साल बाद पहली साझा रैली थी। इस रैली में उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत राज्य सरकार की तरफ से लागू की गई तीन भाषा नीति और अंग्रेजी व मराठी माध्यम स्कूलों में पहली कक्षा से हिंदी पढ़ाने की योजना का विरोध किया। इस रैली में दोनों भाइयों ने कहा कि वे महाराष्ट्र में हिंदी थोपने और मराठी को पीछे करने के हर प्रयास का विरोध करते रहेंगे।
यह भी पढ़ें - Reservation: तेलंगाना में ओबीसी आरक्षण 42 प्रतिशत करने का मुद्दा गरमाया, नेताओं में श्रेय लेने की मची होड़
भाषा के मुद्दे पर राजनीति करना गलत- संजय
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय गायकवाड़ ने कहा, 'हमें जितनी ज्यादा भाषाएं आती हों, उतना अच्छा है। भाषा के मुद्दे पर राजनीति करना गलत है। अगर हमें आतंकवाद रोकना है तो हमें उर्दू भी सीखनी चाहिए। मैंने यह बात कई बार कही है।' इतिहासकारों के अनुसार, छत्रपति संभाजी महाराज एक अत्यंत विद्वान और बहुभाषी शासक थे। उन्हें संस्कृत, मराठी और हिंदुस्तानी समेत कई भाषाओं में गहरी पकड़ थी। उनकी रचनाएं आज भी विद्वानों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। संजय गायकवाड़ का कहना है कि भाषाएं सीखना ज्ञान और समझ का प्रतीक है, न कि किसी भाषा को थोपने या विरोध करने का मुद्दा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन