फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hindi is most popular language in the world more than 25 countries

हिंदी दिवस: 25 से अधिक देशों में हिंदी का है बोलबाला

Tue, 12 Sep 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Tue, 12 Sep 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
Hindi is most popular language in the world more than 25 countries
हिंदी दिवस
भारत में हर वर्ष का 14 सितंबर हिंदी दिवस के लिए मुकर्रर है। सरकारी महकमों से लेकर निजी कंपनियां तक इस दिन के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करती हैं। हर वर्ष हिंदी को लेकर कई कस्मे वादे भी खाए जाते हैं। वहीं कुछ हिंदी दां लोग हिंदी के पतन की बात करते हैं। लेकिन जब आप पलट कर देखें तो हिंदी हर दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। देश ही नहीं विदेशों में भी हिंदी का प्रचार प्रसार हो रहा है। इंटरनेट युग ने हिंदी की पहुंच को सहज सरल बना दिया है। 
विज्ञापन



हिंदी की धमक देश ही नहीं विदेशों में भी बढ़ी है। भारत में ही हिंदी भाषी राज्यों की आबादी 46 करोड़ से अधिक है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार देश की करीब 1.2 अरब आबादी में से 41.03 फीसदी लोग हिंदी बोलते और समझते हैं।  
विज्ञापन


पढ़ें: मार्क टुली बोले भारत को नकली अमेरिका बनने की जरूरत नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनियाभर में  80 करोड़ से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं और हिंदी को समझते हैं। वहीं दुनिया के करीब 25 से अधिक देशों में हिंदी बोली जाती है। पाकिस्तान में हिंदी बोला या समझा जाना बड़ी बात नहीं है क्योंकि वो हमारा ही एक अंग रहा है लेकिन भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, म्यांमार, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, चीन, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, यमन, युगांडा और त्रिनाड एंड टोबैगो, कनाडा जैसे देशों में भी हिंदी का बोल बाला है। इसके अलावा इंग्लैंड, अमरीका, मध्य एशिया में भी इसे बोलने और समझने वाले लोग बड़ी संख्या मे हैं।

Hindi is most popular language in the world more than 25 countries
hindi diwas
अगर आंकड़ो पर नजर डाले तो दक्षिण अफ्रीका में 8 लाख, यमन में ढाई लाख, युगांडा में 1 लाख 47 हजार, नेपाल 8 लाख, मॉरिशस 6 लाख 85 हजार, न्यूजीलैंड में 20 हजार से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं। जबकि अमेरिका में 6 लाख 48 हजार और जर्मनी में 30,000 लोग हिंदी बोलते समझते हैं। 

हिंदी की महत्ता को समझते हुए विदेशी मोबाइल कंपनियों से लेकर कंप्यूटर तक में हिंदी को विशेष स्थान मिला हुआ है। आज ऐसे सॉफ्टवेयर विकसित किए जा चुके हैं जो विभिन्न भाषाओं को हिंदी में ट्रांस्क्राइब कर देते हैं। 

वहीं विश्व की कई रेडियो प्रसारण सेवा हिंदी में कार्यक्रम पेश करती हैं। बीबीसी रेडियो तो भारत में काफी प्रचलित है लेकिन रेडियो वेरितास, रेडियो ईरान, जर्मन रेडियो डायचे वेले का हिंदी प्रसारण भी भारत में खूब सुना जाता है। हिंदी ग्लोबल और वैश्विक मंच पर भी समृद्ध भाषा है। इंटरनेट और तकनीकी युग में हिंदी हर दिन पल बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed