फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   himanta biswa says Congress workers unhappy with Rahul Gandhi filing nomination

'कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल के नामांकन भरने से आम कांग्रेसी कार्यकर्ता दुखी'

Tue, 05 Dec 2017 01:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Tue, 05 Dec 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
 himanta biswa says Congress workers unhappy with Rahul Gandhi filing nomination
वरिष्ठ भाजपा नेता और असम सरकार में मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने से आम कांग्रेसी कार्यकर्ता दुखी हैं और खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 21वीं सदी का होने के बावजूद, राहुल गांधी ने राजवंश और सामंती राजनीति से कांग्रेस को मुक्त करने का ऐतिहासिक अवसर खो दिया है।
विज्ञापन


राज्य के वित्त मंत्री सरमा ने ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष के लिए नामांकन दर्ज करने को तैयार होना एक बहुत ही अपारदर्शी प्रक्रिया है, उन्होंने आम कार्यकर्ताओं को अपमानित किया है।’ उन्होंने इसे राजवंश के तहत उठाया गया कदम करार दिया। सरमा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि वे लोग जिन्होंने कांग्रेस के लिए अपना खून और पसीना एक किया आज पार्टी में पारदर्शिता के इस तरह के विश्वासघाती अभाव को चुपचाप सहन कर रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: जनता में बढ़ा कांग्रेस का जनाधार, लोकसभा में होगी ऐतिहासिक जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने सरमा के इस बयान पर पलटवार कर कहा कि उन्हें इतिहास का ज्ञान नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरडोलोई ने कहा, पार्टी के एक लंबे इतिहास में, सिर्फ कुछ एक ही कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार के रहे हैं। वहीं राहुल के नामांकन पर उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सभी लोकतांत्रिक मानदंडों के तहत करीब आठ महीने पहले ही शुरू हो चुकी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed