फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   himachal vidhan sabha election Virbhadra corruption focussed in bjp vision document

वीरभद्र के भ्रष्टाचार को विजन डॉक्यूमेंट में रखेगी भाजपा, अरुण जेटली कल करेंगे जगजाहिर

Sat, 28 Oct 2017 01:02 PM IST
डिजिटल ब्यूरो
डिजिटल ब्यूरो Updated Sat, 28 Oct 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
himachal vidhan sabha election Virbhadra corruption focussed in bjp vision document
arun jaitley
हिमाचल चुनाव के लिए भाजपा अपना विजन डॉक्यूमेंट 29 अक्टूबर को जनता के सामने रखेगी। वित्तमंत्री अरुण जेटली रविवार को शिमला में इसे जारी करेंगे। इस अवसर पर राज्य भाजपा के प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि भाजपा के विजन डॉक्यूमेंट में हिमाचल के पर्यटन उद्योग को चार चांद लगाने के वायदों के साथ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास बताए जाएंगे। सूबे के विकास के लिए तमाम वायदे पेश किए जाएंगे। बिलासपुर की रैली में खुद पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के विकास के ब्लूप्रिंट का संकेत जनता में दे चुके हैं। पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट पीएम मोदी के ब्लूप्रिंट का ही विस्तृत डॉक्यूमेंट है। 
विज्ञापन


पढ़ें: चेतन परमार के भाजपा में जाने से सीएम वीरभद्र स‌िंह दुखी, ‌दिया ये बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरभद्र का भ्रष्टाचार रहेगा चुनावी मुद्दा 
भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शासन में हुए भ्रष्टाचार को जनता के बीच जोर-शोर से पेश किया जाएगा। पार्टी के अभियान में वीरभद्र का भ्रष्टाचार मुख्य चुनावी मुद्दा रहेगा। यही वजह है कि पार्टी ने विजन डॉक्यूमेंट जारी करने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली को मोर्चे पर उतारा है।

जेटली ने पिछले चुनाव में भी वीरभद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार के उनके व्यक्तिगत मामलों को जोर-शोर से उठाया था। भाजपा को अब भी उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मुद्दा कारगर लग रहा है। इसके जरिए पार्टी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी घेरने का प्रयास करेगी। राहुल ने ही वीरभद्र को कांग्रेस की ओर से पेश किया है। इसके अलावा परिवारवाद के मुद्दे को भी भाजपा जोर-शोर से उठाएगी। वीरभद्र के पुत्र के अलावा कांग्रेस ने तमाम नेता पुत्रों को मैदान में उतारा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed