{"_id":"59f351274f1c1b8d698b804c","slug":"himachal-assembly-election-cm-virbhadra-singh-statement-over-chetan-parmar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चेतन परमार के भाजपा में जाने से सीएम वीरभद्र सिंह दुखी, दिया ये बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतन परमार के भाजपा में जाने से सीएम वीरभद्र सिंह दुखी, दिया ये बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिलाई/ संगड़ाह (सिरमौर)
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार के पोते चेतन परमार के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दुखी हैं। उन्होंने हिमाचल निर्माता को याद करते हुए कहा कि चेतन का भाजपा में जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
यह सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ है। हमने उस परिवार को कभी बुरा नहीं किया। हमारे बच्चों को धैर्य से काम लेना चाहिए। इस तरह से राह से भटकना नहीं चाहिए। हिमाचल प्रदेश के विकास में डॉ. वाईएस परमार का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
वह संगड़ाह और सतौन में चुनावी रैली के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने रेणुका से कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार और शिलाई के हर्षवर्धन चौहान के पक्ष में प्रचार किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता का प्रथम सेवक होता है।
विज्ञापन
प्रदेश में हुआ चहुंमुखी विकास
जब लोग सो जाते हैं तो यह सेवक अपने कार्यालय में बैठकर कार्य करता है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग प्रदेश, जिलों व गांव को जाति, क्षेत्रवाद व धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं। हमें ऐसे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
प्रदेश में यदि चहुंमुखी विकास हुआ है, तो उन्हें (भाजपाइयों) को तकलीफ क्यों है। हमने प्रदेश में 78 हजार युवाओं को रोजगार प्रदान किया है। चंबा व सिरमौर जैसे दुर्गम क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज दिए। रिमौर को आईआईएम दिया, जबकि बिलासपुर को एम्स।
प्रदेश में135 महाविद्यालय खोले गए है, जिसमें तीन रेणुका चुनाव क्षेत्र में है।ं उन्होने कहा कि दुर्गम क्षेत्रो में यदि उच्च शिक्षण संस्थान नहीं खोले जाते तो हमारी बेटियां उच्च शिक्षा से महरूम रह जाती।