फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Himachal Election: After winning BJP, now the Headmarch of CM

जीत के बाद CM के नाम पर माथापच्ची, धूमल की हार से गड़बड़ाया BJP का समीकरण

Tue, 19 Dec 2017 07:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली/शिमला
अमर उजाला ब्यूरो / नई दिल्ली/शिमला Updated Tue, 19 Dec 2017 07:22 AM IST
विज्ञापन
Himachal Election: After winning BJP, now the Headmarch of CM
प्रेम कुमार धूमल - फोटो : SELF
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा के लिए मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे की तलाश सिरदर्द बन सकता है। हिमाचल में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल हार गए हैं तो गुजरात में नए सियासी समीकरण को देखते हुए मौजूदा सीएम विजय रुपाणी के नाम पर एकराय नहीं है। ऐसे में हिमाचल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और गुजरात में पुरुषोत्तम रुपाला की लॉटरी लग सकती है।
विज्ञापन


भाजपा नेतृत्व को गुजरात की कमान किसी मंझे नेता के हाथ में देने की जरूरत महसूस हो रही है। जैन बिरादरी के विजय रुपाणी अपने कार्यकाल के दौरान दलित, ओबीसी और पाटीदार आंदोलन को संभालने में नाकाम साबित हुए। फिर जैन बिरादरी की आबादी राज्य में बेहद कम है। ऐसे में राज्य के पूर्व अध्यक्ष और पाटीदार समुदाय के पुरुषोत्तम रुपाला को कमान दिए जाने की चर्चा है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि हो सकता है कि यह फैसला बाद में लिया जाए, क्योंकि इसके लिए अब नेतृत्व के पास बहुत समय है। मगर यह निश्चित है कि अगर रुपाणी की दोबारा ताजपोशी हुई भी तो कार्यकाल बेहद छोटा होगा।
विज्ञापन


पढ़ें- हिमाचल चुनावः जब धूमल ने खोला अनुराग के राजनीति में आने का राज
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में भाजपा ने मतदान से ठीक पहले धूमल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि नेतृत्व की पसंद नड्डा थे। बिना नाम तय किए चुनाव मैदान में उतरने के कारण ठाकुर बिरादरी से नकारात्मक संदेश के फीडबैक के बाद धूमल के नाम का एलान हुआ था। राज्य में ठाकुर बिरादरी के 37 फीसदी तो ब्राह्मण बिरादरी के 17 फीसदी मतदाता हैं। नड्डा ब्राह्मण बिरादरी से हैं। उस समय आलाकमान को धूमल को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर ठाकुर बिरादरी के कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होने का डर सता रहा था। उनके चुनाव हारने के बाद पार्टी नेतृत्व के सामने नड्डा की ताजपोशी को लेकर कोई अड़चन नहीं है।

हिमाचल में ये भी दावेदार

Himachal Election: After winning BJP, now the Headmarch of CM
bjp victory - फोटो : G. pal
नड्डा के अलावा हिमाचल में सीएम पद के लिए अजय जम्बाल और जयराम ठाकुर के नाम भी चर्चा में हैं। संघ के वरिष्ठ प्रचारकों में शामिल जम्बाल फिलहाल संघ के उत्तर पूर्वी राज्यों के प्रभारी हैं। वहीं ठाकुर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष हैं और नड्डा का करीबी माना जाता है। चुनाव प्रबंधन के मास्टर राजीव बिंदल का भी नाम चल रहा है। 

हमीरपुर छोड़ने से लगा झटका

हमीरपुर की जगह सुजानपुर से चुनाव लड़ना प्रेम कुमार धूमल के लिए बड़ा झटका रहा। यहां धूमल को उनके चेले राजेंद्र राणा के सामने खड़ा करने के पीछे नड्डा खेमे की लॉंबिंग बताई जा रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed