फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   hillary Clinton emails leaked case

हिलेरी ईमेल लीक मामले में आया अमिताभ का नाम

Sat, 05 Nov 2016 05:13 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क
एजेंसी/ न्यूयॉर्क Updated Sat, 05 Nov 2016 05:13 AM IST
विज्ञापन
hillary Clinton emails leaked case
डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन के लीक हुए ईमेल बताते हैं कि एक बार उन्होंने अपनी निकटतम सहयोगी हुमा अबेदिन से बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के बारे में भी पूछताछ की थी।
विज्ञापन


वाशिंगटन पोस्ट के राजनीतिक संवाददाता जोसे ए. डेलरियल ने ट्विटर पर श्रीमती क्लिंटन के लीक होने वाले इस ईमेल की स्कैन कॉपी पोस्ट की है। इसमें हिलेरी ने अपनी पाकिस्तानी मूल की सहयोगी हुमा अबेदिन से पूछा है कि - ‘उस प्रसिद्ध बुजुर्ग कलाकार का क्या नाम है जिससे कुछ साल पहले हमारी मुलाकात हुई थी।’
विज्ञापन


इसके जवाब में हुमा ने अमिताभ बच्चन का नाम हिलेरी को बताया। लीक होने वाले ईमेल में इससे आगे की कोई जानकारी नहीं है कि श्रीमती क्लिंटन ने अमिताभ बच्चन के बारे में यह जानकारी अपनी सहयोगी से किस संबंध में और क्यों मांगी थी। हिलेरी पर विदेश मंत्री रहने के दौरान निजी ईमेल का इस्तेमाल करने का आरोप है जिसकी जांच एफबीआई ने दुबारा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed