{"_id":"63e0cf1f9fce3662c633b004","slug":"hillary-clinton-announces-50-million-dollar-global-climate-resilience-fund-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hillary Clinton: पांच करोड़ डॉलर के ग्लोबल क्लाइमेट रेजिलिएन्स फंड की घोषणा की, जानें कहां होगा खर्च?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hillary Clinton: पांच करोड़ डॉलर के ग्लोबल क्लाइमेट रेजिलिएन्स फंड की घोषणा की, जानें कहां होगा खर्च?
Mon, 06 Feb 2023 03:29 PM IST
विवेक दास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 06 Feb 2023 03:29 PM IST
सार
Hillary Clinton: क्लिंटन ने एक मजूदर संघ के रूप में एसईडब्ल्यूए के 50 साल पूरे होने के अवसर पर अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में भाग लिया और इसकी संस्थापक और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
Hillary Clinton
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को जलवायु परिवर्तन से लड़ने के वास्ते महिलाओं के लिए पांच करोड़ डॉलर के ‘ग्लोबल क्लाइमेट रेजिलिएन्स फंड’ की घोषणा की। उन्होंने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के कुडा गांव के पास नमक के मैदान में काम करने वाले श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि कोष महिलाओं और समुदायों को जलवायु परिवर्तन से लड़ने और आजीविका के नए संसाधन व शिक्षा प्रदान करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
क्लिंटन ने कहा, “आज मैं क्लिंटन ग्लोबल इनिशिएटिव, अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन, एसईडब्ल्यूए (दिवंगत कार्यकर्ता इला भट्ट द्वारा स्थापित सेल्फ इम्प्लॉएड वीमंस एसोसिएशन) और अन्य संगठनों के साथ महिलाओं के लिए पांच करोड़ डॉलर के ‘ग्लोबल क्लाइमेट रिजिलीअन्स फंड’ की घोषणा करती हूं।”
विज्ञापन
उन्होंने कहा, “मुझे लगभग 30 वर्षों तक इलाबेन और एसईडब्ल्यूए के साथ काम करने का सौभाग्य मिला। लेकिन हम अगले 50 वर्षों के बारे में सोच रहे हैं।”
क्लिंटन ने एक मजूदर संघ के रूप में एसईडब्ल्यूए के 50 साल पूरे होने के अवसर पर अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में भाग लिया और इसकी संस्थापक और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
आयोजन के दौरान उन्होंने कहा था कि जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाली गर्मी अनौपचारिक क्षेत्रों में महिला श्रमिकों के लिए एक अतिरिक्त चुनौती है और ‘ग्लोबल क्लाइमेट रिजिलीअन्स फंड’ इस चुनौती से निपटने में मदद करेगा।