फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hijab Row controversy: Who is that Muslim girl, who answered 'Allahu Akbar' to boys chanting Jai Shri Ram in Karnataka

Hijab Row: कौन है वह मुस्लिम लड़की, जिसने जय श्री राम के नारे लगाते लड़कों को दिया 'अल्लाहू अकबर' से जवाब; खुद बताई वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई

Wed, 09 Feb 2022 11:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Feb 2022 11:39 AM IST
सार

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भगवा गमछा डाले कई लड़के एक मुस्लिम लड़की को घेरे हुए हैं। ये लड़के जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं, जिसके जवाब में लड़की अल्लाहू अकबर कहती है। ऐसे में सबके मन में सवाल है कि यह लड़की है कौन...

विज्ञापन
Hijab Row controversy: Who is that Muslim girl, who answered 'Allahu Akbar' to boys chanting Jai Shri Ram in Karnataka
हिजाब वाली लड़की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच एक लड़की की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। बुर्का पहने इस लड़की के बीच कई लड़कों का एक झुंड दिखाई पड़ रहा है। यह लड़के इस मुस्लिम लड़की को घेरे हुए हैं, इसके बावजूद वह बिना डरे इनका मुकाबला कर रही है। 

विज्ञापन


कर्नाटक हिजाब विवाद के बीच सामने आए इस घटना के वीडियो और इसके बाद तेजी से वायरल हो रही तस्वीर के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर यह लड़की है कौन जिसने लड़कों से घिरे होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और और जय श्री राम के नारे का जवाब अल्लाहू अकबर से दिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुस्कान है लड़की नाम 
एक मीडिया चैनल से बात करते हुए लड़की ने अपना नाम मुस्कान बताया है। वह आगे बातती है कि- 

मैं कॉलेज असाइनमेंट के लिए आई थी। वे लोग मुझे अंदर नहीं जाने दे रहे थे, क्योंकि मैनें बुर्का पहना हुआ था। उनका कहना था कि पहले बुर्का उतारो फिर अंदर जाओ। मैं वहां दोबारा गई तो लड़कों ने मुझे घेर लिया और जय श्री राम के नारे लगाने लगे, इसके जवाब में मैनें भी अल्लाहू अकबर का नारा लगाया। वह बताती है कि मेरे टीचर और प्रिंसिपल ने मेरा सपोर्ट किया, उन लोगों ने मुझे भीड़ से बचाया। 

बाहर के लड़के भी थे शामिल
मुस्कान बताती है कि जब उसे घेरा गया तो उसमें कई कॉलेज के छात्र थे, लेकिन कई ऐसे थे जो बाहर से आए थे। ये लड़के कर रहे थे जब तक तुक बुर्का नहीं हटाओगी, हम भी भगवा गमछा पहने रहेंगे। 

ओवैसी ने किया सलाम
लड़की का वीडियो सामने आने के बाद ओवैसी ने लड़की की तारीफ की है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं लड़की के मां-बाप को सलाम पेश करता हूं। इस लड़की ने मिशाल पेश की है। भीख मांगकर और रोकर कुछ भी नहीं मिलेगा। उस लड़की ने कई कमजोरों को पैगाम दिया है। लड़की ने जो किया वह बहुत हिम्मत का काम था। 


 


सोशल मीडिया पर छा गई मुस्कान
कर्नाटक की इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद से मुस्कान सोशल मीडिया पर छा गई है। हिजाब के खिलाफ चल रहे इस प्रदर्शन का चेहरा बन गई हैं। सोशल मीडिया पर मुस्कान को लेकर कई मीम्स व पोस्टर वायरल हो रहे हैं। लोग उनकी बहादुरी काे सलाम कर रहे हैं। घटना के दौरान डर लगने के सवाल पर मुस्कान कहती हैं, कि जब लड़कों ने उन्हें घेरा तो वह कुछ हद तक डर गई थीं, लेकिन जब प्रिंसिपल व अन्य शिक्षकों ने विरोध किया तो उनका डर खत्म हो गया था। वह कहती हैं कि वह बुर्का पहनना जारी रखेंगी। 

क्या है विवाद का कारण 
उडुपी में एक जनवरी को सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में छह मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में जाने से रोक दिया गया। ये सभी छात्राएं हिजाब पहने हुई थीं। कॉलेज प्रबंधन ने प्रतिबंध लगाने के पीछे नए यूनिफार्म लॉ का हवाला दिया। यह मुद्दा अब उडुपी के अन्य सरकारी कॉलेजों में भी फैल चुका है। कुंदापुरा कॉलेज की 28 मुस्लिम छात्राओं को भी हिजाब पहनकर कक्षाओं में शामिल नहीं होने दिया गया। इसके बाद से कई छात्राएं हिजाब पर प्रतिबंध लगाए जाने का विरोध कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed