फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Highway horror in Pune: Minor girl travelling in car sexually assaulted, 3 women robbed

Pune Highway Horror: पुणे में हाईवे पर भयावह घटना; कार में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न, तीन महिलाओं से लूट

Tue, 01 Jul 2025 09:47 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 01 Jul 2025 09:47 AM IST
विज्ञापन
Highway horror in Pune: Minor girl travelling in car sexually assaulted, 3 women robbed
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के पुणे जिले में हाईवे पर कार सवार एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इसके अलावा तीन अन्य महिलाओं के साथ लूट की वारदात को भी अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक, दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्तियों ने कार में यात्रा कर रही 17 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और तीन अन्य महिलाओं से सोने के आभूषण लूट लिए।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को सुबह करीब 4.15 बजे दौंड इलाके में हाईवे पर भीगवान के पास हुई, जब पीड़ित कार में यात्रा कर रहे थे और ड्राइवर ने शौच के लिए कार को एक स्थान पर रोका था। कार में सात लोग सवार थे- 70 वर्षीय ड्राइवर, तीन महिलाएं, 17 वर्षीय दो लड़के और 17 वर्षीय एक लड़की। वे पुणे जिले के जुन्नार तहसील के एक गांव के रहने वाले थे और पड़ोसी सोलापुर जिले के पंढरपुर मंदिर शहर जा रहे थे।
विज्ञापन


चाय की दुकान के पास कार रोकी थी
अधिकारी ने बताया, 'जब ड्राइवर को नींद आ रही थी, तो उसने एक चाय की दुकान के पास कार रोक दी। जब ड्राइवर शौच के लिए बाहर निकला, तो दो अज्ञात लोग गाड़ी के पास आए और धारदार हथियारों से सवार लोगों को धमकाया और सोने के आभूषण लूट लिए। इसके बाद एक आरोपी ने नाबालिग लड़की को कार से बाहर निकाला और उसका यौन उत्पीड़न किया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से फरार हो गए आरोपी
उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों अपनी मोटरसाइकिल पर मौके से फरार हो गए। फिर मामने की सूचना पुलिस को दी गई। जिस चाय की दुकान पर कार रुकी थी, उसके 73 साल के मालिक ने पूरी घटना देखी, लेकिन अपनी उम्र की वजह से वह किसी को पहचान नहीं पाए।


आरोपियों का पता लगाने के लिए आठ टीमें बनाई गईं
पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया, 'भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए आठ टीमें बनाई गई हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed