फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High voltage drama started in Pawar family, Ajit Pawar said to be angered again

पवार परिवार में शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर नाराज हुए अजित पवार

Thu, 13 Aug 2020 09:42 PM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 13 Aug 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
High voltage drama started in Pawar family, Ajit Pawar said to be angered again
शरद पवार-अजित पवार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग के मुद्दे पर एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के परिवार में हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है। पार्थ पवार को बच्चा, अपरिपक्व और अनुभवहीन कहने पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पारा गर्म हो गया है। चर्चा है कि वह फोन बन्द कर कहीं अज्ञातवास में चले गए हैं।

विज्ञापन


अजित पवार के सुपुत्र पार्थ पवार ने कुछ दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने गृह मंत्री अनिल देशमुख को बकायदा पत्र देकर निवेदन किया था कि देश के युवाओ की मांग पर राज्य सरकार इस मामले की सीबीआई जांच कराए। लेकिन बुधवार को शरद पवार ने पार्थ पवार के अरमानों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा की पार्थ पवार अभी बच्चा है अनुभवहीन है। पार्थ की मांग का मैं कौड़ी भर कीमत नहीं देता। माना जा रहा है कि इसके बाद से पवार परिवार में कलह शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उप मुख्यमंत्री अजीत पवार अपने चाचा शरद पवार के मुंबई स्थित आवास सिल्वर पहुंचे। उनके साथ एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री जयंत पाटील भी थे। उन्होंने काफी देर तक पवार के साथ चर्चा की। उसके बाद अजित पवार ने वहां से निकलने के बाद अपना फोन उठाना बंद कर दिया। कहा जा रहा है कि अजित पवार शरद पवार के बयान से नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवार परिवार में कलह पैदा न करे मीडियाः राऊत
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करने वाले पार्थ पवार को एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार द्वारा अपरिपक्व कहने पर शिवसेना ने सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कहा कि मीडिया पवार परिवार में कलह पैदा न करे। राऊत ने कहा कि पार्थ एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार के पोते हैं, उनके बारे में मैं क्यों बोलूं। पवार के बयान से उपमुख्यमंत्री अजित पवार नाराज हैं कि नहीं यह मैं कैसे बता सकता हूं। लेकिन मुझे जहां तक जानकारी है वह नाराज नहीं हैं। राऊत ने कहा कि पार्थ ने राजनीतिक बयान दिया था। इसलिए पवार ने पार्थ को राजनीतिक जवाब दिया होगा। राऊत ने कहा कि कई बार दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने भी हमारे कान ऐंठे थे। पार्टी का जो प्रमुख होता है वह कई बार अपने नेता और कार्यकर्ताओं की गलती पर कान ऐंठता है। राऊत ने कहा कि पार्थ राकांपा के प्रवक्ता नहीं हैं। इस मामले में पवार परिवार के वरिष्ठ सदस्य अजित पवार, सुप्रिमा सुले और राकांपा प्रदेश अध्यक्ष व जल संसाधन मंत्री जंयत पाटील कुछ नहीं बोल रहे हैं तो मीडिया को भी नहीं बोलना चाहिए। 

अजित पवार से मिली सुप्रिया सुले
पवार परिवार में बिगड़े माहौल के बीच सांसद सुप्रिया सुले ने मंत्रालय में सुबह अपने चेचेरे भाई व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से मुलाकात की। समझा जा रहा है कि सुप्रिया ने अपने नाराज भाई को समझाने का प्रयास किया।

महाविकास आघाड़ी सरकार का विसर्जन जल्द होगा- अठावले 
आरपीआई अध्यक्ष तथा केंद्रीय सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार के जल्द गिरने का दावा किया है। अठावले ने कहा कि एनसीपी अध्यक्ष पवार द्वारा पार्थ को लेकर दिए गए बयान से उपमुख्यमंत्री अजित नाराज होंगे। तीनों दलों के आंतरिक कलह और विद्रोह के कारण महाविकास आघाड़ी सरकार का भविष्य सही नहीं है। श्रीगणेश के विसर्जन के बाद महाविकास आघाड़ी सरकार का भी जल्द ही विसर्जन होगा। 

फटकार लगने के बाद पार्थ राकांपा अध्यक्ष से मिले

सुशांत मामले में फटकार लगने के बाद अजीत पवार के बेटे पार्थ ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर शरद पवार द्वारा सार्वजनिक रूप से पार्थ की निंदा किए जाने के एक दिन बाद यह मुलाकात हुई।

पार्थ के बयान पर राकांपा के वयोवृद्ध नेता ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच में पूरा भरोसा है, लेकिन साथ ही कहा कि अगर कोई इसके बावजूद राजपूत की मौत की जांच केंद्रीय एजेंसी से करवाना चाहता है तो वह उसका विरोध नहीं करेंगे। 

उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह 14 जून को उपनगर बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फंदे से लटके हुए मिले थे। पार्थ 27 जुलाई को महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख से मिले थे और मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed