फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High level meeting home minister Rajnath Singh's J&K security situation and Sukma attack

गृह मंत्रालय की हाई लेवल मीटिंग खत्म, J&K के हालात सुधारने का आदेश

Mon, 01 May 2017 03:48 PM IST
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह
amarujala.com, Presented By: अजय कुमार सिंह Updated Mon, 01 May 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
High level meeting home minister Rajnath Singh's J&K security situation and Sukma attack
फाइल फोटो

जम्मू कश्मीर की तनावपूर्ण हालात, सुरक्षा की स्थिति और सुकमा हुए नक्सली हमले को लेकर दिल्ली में हो रही हाई लेवल मीटिंग खत्म हो गई है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर हुई इस मीटिंग में गृह सचिव, डीजी सीआरपीएफ,आईबी चीफ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल शामिल हुए।

विज्ञापन


इस बैठक में सुकमा में हुए नक्सली हमले और कश्मी के हालातों पर गंभीर चर्चा हुई। इस बैठक के बाद गृहमंत्री ने जल्द से जल्द कश्मीर के हालातों को नियंत्रण में लेने का आदेश दिया।
विज्ञापन

 

उधर, जम्मू-कश्मीर में एलओसी से सटी बीएसएफ की अग्रिम पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान की ओर से पुंछ जिले के केजी सेक्टर में सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे रॉकेट लांचर और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलाबारी की गई है, जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सिर्फ नक्सली ही नहीं, ढेर सारी दिक्कतों से लड़ रहे हैं CRPF जवान

सुकमा में नक्सली हमले के बाद छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क निर्माण सुरक्षा में लगे जवानों की ड्यूटी से 15 दिनों के लिए हटा दिया है। यह फैसला सुकमा में सीआरपीएप 74वीं बटालियन पर हुए हमले के बाद लिया गया है जिसमें  25 जवान शहीद हो गए थे। सीआरपीएफ की यह बटालियन  एक अंडर क्रंस्ट्रक्शन रोड की सुरक्षा में तैनात थी । इस दैरान नक्सलियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ पर हमला कर दिया किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed