फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High level committee formed to recommend reforms in India's drug regulatory system

कोरोना का असर: भारत की दवा नियामक प्रणाली में सुधार की कोशिश, बदलाव के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन

Sat, 23 May 2020 11:06 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 23 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
High level committee formed to recommend reforms in India's drug regulatory system
Health Service - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी की वजह से देशभर में स्वास्थ्य व्यवस्था की मौजूदा स्थिति सबके सामने आ गई है। इसे लेकर सरकार भी काफी सतर्क और चिंतित नजर आ रही है। यही कारण है कि सरकार ने भारत की दवा नियामक प्रणाली में सुधार की अनुशंसा के लिए विशेषज्ञों की उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है ताकि स्वीकृति प्रक्रियाओं को गति दी जा सके।

विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे का सामना करते हुए, दवाओं की स्वीकृति प्रक्रिया को गति देने, अनुसंधान और टीका विकास जैसे कई कदम उठाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक आदेश के मुताबिक, समिति वर्तमान दवा नियामक प्रणाली का अध्ययन करेगी और सुधारों की अनुशंसा सौंपेगी ताकि पूरी प्रणाली को वैश्विक मानकों के हिसाब से ढाला जा सके और इसे अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
विज्ञापन


सरकार के एक आदेश में कहा गया, दवा नियामक प्रणाली में सुधार के मुद्दे पर काफी समय से सरकार का ध्यान है। इसमें कहा गया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान जरूरी प्रक्रियात्मक बदलाव किए गए हैं और उनके परिणाम भी अच्छे रहे लेकिन फिर भी यह महसूस किया गया कि दवा नियामक प्रणाली में अभी भी विस्तृत बदलावों की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed