फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   High Court allows burial of slain TN BSP leader in Tiruvallur district

Tamil Nadu: बसपा नेता के. आर्मस्ट्रांग का तिरुवल्लूर में होगा अंतिम संस्कार, हाईकोर्ट ने दफनाने की अनुमति दी

Sun, 07 Jul 2024 06:13 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 07 Jul 2024 06:13 PM IST
सार

चेन्नई में बसपा नेता के. आर्मस्ट्रांग के अंतिम संस्कार को लेकर उनकी पत्नी ने मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया था। मद्रास हाईकोर्ट ने याचिका पर विशेष सुनवाई की, जिसमें बसपा नेता के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय में दफनाने की मांग की गई थी।

विज्ञापन
High Court allows burial of slain TN BSP leader in Tiruvallur district
बसपा नेता के. आर्मस्ट्रांग का तिरुवल्लूर में अंतिम संस्कार - फोटो : ANI

विस्तार

मद्रास हाईकोर्ट में रविवार को तमिलनाडु बसपा के मृत अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की पत्नी की याचिका पर विशेष सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने पड़ोसी तिरुवल्लूर जिले में बसपा नेता के पार्थिव शरीर को दफनाने की अनुमति दी है। दरअसल बसपा नेता के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यालय में दफनाने की मांग की गई थी। जिसे मद्रास उच्च न्यायालय ने खारिज किया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को की गई थी बसपा नेता की हत्या
वहीं राज्य की स्टालिन सरकार ने इस याचिका का विरोध किया था और कहा था कि बसपा का पार्टी कार्यालय रिहायशी इलाके में हैं। बता दें कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को हमलावरों के एक अज्ञात समूह ने हत्या कर दी थी। 

राज्य सरकार ने याचिका का किया विरोध
बसपा नेता की पत्नी की याचिका पर न्यायमूर्ति वी. भवानी सुब्बारॉयन ने सुनवाई की। जबकि राज्य सरकार ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह एक रिहायशी इलाका है और मृत बसपा नेता के पार्थिव शरीर को दफनाने के लिए राज्य सरकार ने तीन अन्य स्थानों की पहचान की है। वहीं मामले में अतिरिक्त महाधिवक्ता जे. रविन्द्रन ने बाद में न्यायाधीश को बताया कि सरकार ने तिरुवल्लूर जिले के पोथुर में आर्मस्ट्रांग के रिश्तेदार की जमीन पर शव को दफनाने की अनुमति दे दी है और इस प्रक्रिया के लिए आवश्यक आदेश भी दिए गए हैं।


शांतिपूर्ण अंतिम संस्कार जुलूस निकालने का निर्देश
राज्य सरकार के प्रस्ताव को याचिकाकर्ता ने भी स्वीकार कर लिया, जिसके बाद न्यायाधीश ने निर्देश दिया कि बसपा नेता के. आर्मस्ट्रांग के शव को पोथुर में दफनाया जाए। वहीं न्यायाधीश वी. भवानी सुब्बारॉयन ने याचिकाकर्ता को शांतिपूर्ण अंतिम संस्कार जुलूस निकालने का निर्देश दिया और पुलिस को सुरक्षा देने को कहा है।

बसपा सुप्रीमो ने सीबीआई जांच की मांग की
वहीं बसपा नेता की हत्या के मामले में चेन्नई पुलिस ने खुलासा किया है कि उन्हें शक है कि पिछले साल गैंगस्टर अर्कोट सुरेश की हत्या से यह मामला जुड़ा हो सकता है। सुरेश की हत्या का बदला लेने के लिए आर्मस्ट्रांग की हत्या की गई है। जबकि पार्टी नेता के हत्या के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने सीबीआई जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed