फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heron Mark 1 Unmanned Aerial Vehicle of the Indian Army operating at an aviation squadron in Misamari, Assam on india china border

असम: एलएसी के पास उड़ान भरता दिखा सेना का हेरोन मार्क-1 ड्रोन, चीन की चालबाजियों पर रखी जा रही नजर

Sun, 17 Oct 2021 09:21 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 17 Oct 2021 09:21 PM IST
सार

इस ड्रोन की मदद से सेना सैकड़ों किमी दूर से ही दुश्मन सेना की तैयारियों, उनके द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य आदि पर नजर बना के रख सकती है, यह दुर्गम क्षेत्रों में सेना की आंख की तरह काम करती है। 

विज्ञापन
Heron Mark 1 Unmanned Aerial Vehicle of the Indian Army operating at an aviation squadron in Misamari, Assam on india china border
हेरोन मार्क-1 ड्रोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के मीसामारी आर्मी एविएशन बेस में भारतीय सेना हेरोन मार्क-1 ड्रोन से चीन सीमा के पास एलएसी की निगरानी कर रही है। सीमा के करीब इन ड्रोन की तैनाती चीन की हरकतों पर नजर रखने के लिए की गई है। भारत ने यह ड्रोन इजरायल से लिए है। ये ड्रोन लगभग 30 हजार फीट की उंचाई तक उड़ान भर सकते हैं और सीमा पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के कदमों पर नजर रखने के लिए बहुत मददगार हैं। इस ड्रोन की मदद से सेना सैकड़ों किमी दूर से ही दुश्मन सेना की तैयारियों, उनके द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य आदि पर नजर बना के रख सकती है, यह दुर्गम क्षेत्रों में सेना की आंख की तरह काम करती है। 
विज्ञापन

 

हाल ही में भारतीय सेना ने इजरायल से हेरोन मार्क-2 ड्रोन खरीदने के लिए भी सौदा किया है। चीन से सीमा पर जारी तनाव के बीच यह ड्रोन भारतीय सेना को चीनी सेना पर बढ़त देगा। यह ड्रोन किसी भी मौसम में उंचाई और लंबी दूरी तक यात्रा करने में सक्षम होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2020 में लद्दाख के गलवान में भारत और चीनी सेना के बीच हुई झड़प के बाद से ही एलएसी पर तनाव जारी है। भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच अब तक 13 दौर की बातचीत के बाद भी इस विवाद का हल नहीं निकल पाया है। चीनी सेना भारत से लगी सीमा पर बड़े स्तर पर निर्माण कार्य कर रही है। इसके अलावा चीनी सेना की ओर से अन्य राज्यों से लगे बॉर्डर पर भी लगातार सीमा उल्लंघन के मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed