{"_id":"646ce4fe8906f6299605b5c5","slug":"heroin-worth-over-rs-6-crore-seized-in-assam-2-arrested-in-case-of-attack-on-bank-chief-in-maharashtra-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Updates: असम में 6 करोड़ से ज्यादा कीमत की हेरोइन जब्त; चंद्रपुर में बैंक प्रमुख पर हमला मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Updates: असम में 6 करोड़ से ज्यादा कीमत की हेरोइन जब्त; चंद्रपुर में बैंक प्रमुख पर हमला मामले में दो गिरफ्तार
Tue, 23 May 2023 09:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एजेंसी, गुवाहाटी/मुंबई
एजेंसी, गुवाहाटी/मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 23 May 2023 09:38 PM IST
सार
गुप्त सूचना के आधार पर राज्य पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने नागालैंड सीमा पर खटखती पुलिस थाना क्षेत्र के जनकपुखुरी में एक अभियान चलाया और एक वाहन को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने 85 साबुन की पेटियों में छिपाकर रखी गई 1.41 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में मंगलवार को छह करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त की गई। इस दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर राज्य पुलिस और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने नागालैंड सीमा पर खटखती पुलिस थाना क्षेत्र के जनकपुखुरी में एक अभियान चलाया और एक वाहन को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों ने 85 साबुन की पेटियों में छिपाकर रखी गई 1.41 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान ग्रेसी रोवा और जैन प्रसाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इस बीच महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में एक सहकारी बैंक के प्रमुख को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने 11 मई को मूल तहसील में चंद्रपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक (सीडीसीसीबी) के प्रमुख संतोष रावत को कथित तौर पर गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह परदेशी ने कहा कि आरोपियों ने रावत पर पिस्टल से गोलियां चलाईं। आरोपियों ने दावा किया कि रावत ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में नौकरी दिलाने का वादा करके उनसे लिए गए 6 लाख रुपये नहीं लौटाए। घटना में रावत जहां मामूली रूप से घायल हो गया, वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया और यह जल्द ही भाइयों तक पहुंच गया। अधिकारी ने बताया कि भाइयों ने दावा किया है कि बैंकर ने उनसे दो से तीन साल पहले पैसे लिए थे और उसे वापस करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
आइजोल में 19.5 करोड़ रुपये की मेथ टैबलेट जब्त
आइजोल में मंगलवार को 32 वर्षीय एक व्यक्ति को 19.5 करोड़ रुपये मूल्य की मेथमफेटामाइन गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर विशेष नारकोटिक्स पुलिस थाने और असम राइफल्स के कर्मियों ने थुमपुई इलाके के छछुंगा बस टर्मिनस पर एक संयुक्त अभियान चलाया और जब्ती की। चम्फाई जिले के जोखवथर गांव के निवासी जोथनमाविया के पास से 9.75 किलोग्राम वजन वाली कुल एक लाख मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की गईं।