{"_id":"5b3c6b2e4f1c1bbd248b4617","slug":"here-women-sold-on-10-rs-stamp-paper-that-comes-in-a-tradition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां महज 10 रुपये के स्टांप पेपर पर बिकती हैं महिलाएं, लगाई जाती हैं मंडियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यहां महज 10 रुपये के स्टांप पेपर पर बिकती हैं महिलाएं, लगाई जाती हैं मंडियां
Thu, 05 Jul 2018 07:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Jul 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिलाओं की शिक्षा या उनकी काम करने की क्षमता पर महिला सशक्तिरण निर्भर नहीं करता है। बल्कि यह तो बराबर अधिकारों पर आधारित होता है। इसके लिए महिलाओं और पुरुषों को समाज में बराबर अधिकार मिलने चाहिए और बराबर सम्मान भी। लेकिन आज हम आपको मध्य प्रदेश के एक ऐसे क्षेत्र के बारे में बताने जा रहे हैं जहां अमीर आदमी महिलाओं को किराए पर लेते हैं। वह महज कुछ हजार रुपये में महिलाओं को महीनों या फिर सालों के लिए किराए पर लेते हैं।
2 of 9
जहां एक तरफ लोग अपनी बेटियों को पढ़ा लिखा रहे हैं ताकि उन्हें अच्छी से अच्छी नौकरी मिल सके। शिक्षित होने के बाद वह अपने फैसले बेहतर तरीके से ले पाएं। देश में कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो बिना किसी पुरुष की सहायता के अकेले ही अपने परिवार का गुजारा कर रही हैं। वहीं मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हें बेचा जाता है। यह गांव उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ग्वालियर डिवीजन में स्थापित है।
3 of 9
यहां ऐसा एक रिवाज है, जिसे धड़ीचा प्रथा कहा जाता है। इसके मुताबिक ऐसे अमीर आदमी जिनकी शादी नहीं हो पाती है वह महिलाओं को अपनी पत्नी के तौर पर किराए पर लेते हैं। वह या तो कुछ महीनों या फिर कुछ सालों के लिए उन्हें किराए पर लेते हैं। इसके लिए उन्हें कुछ हजार रुपये ही खर्च करने होते हैं। वहीं इस रिवाज में किराए पर ली गई महिलाओं से शादी करना शामिल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
इसके तहत किराए पर महिलाओं के लेने के लिए उन आदमियों को 10 रुपये के स्टैंप पेपर पर साइन करके सौदा करना होता है। जब इस कॉन्ट्रैक्ट की अवधि खत्म हो जाती है तो उस आदमी के पास दो विकल्प होते हैं। वह या तो उस कॉन्ट्रैक्ट को दोबारा रिन्यू करवा ले या फिर उस महिला को वापस उसके घर जाने देता है।
विज्ञापन
5 of 9
मध्य प्रदेश ही ऐसा राज्य नहीं है जहां महिलाओं को अमीर आदमियों को बेचा जाता है बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी ये सब हेता है। साल 2006 में गुजरात में एक आदमी ने अपनी पत्नी को एक बिजनेसमैन को बेचा था। इसके बदले में वह हर महीने 8,000 रुपये ले रहा था। देश में ऐसे मामले महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान की बात को एक पहेली साबित कर देते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।