फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Herd immunity: it is necessary to promote the corona vaccine to all state, otherwise it will take 10 years

हर्ड इम्यूनिटी: सभी राज्यों में वैक्सीन को बढ़ावा देना जरूरी, नहीं तो 10 साल का इंतजार

Sat, 20 Mar 2021 06:39 AM IST
Kuldeep Singh परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 20 Mar 2021 06:39 AM IST
विज्ञापन
Herd immunity: it is necessary to promote the corona vaccine to all state, otherwise it will take 10 years
कोरोना टेस्ट के लिए नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से बचाव करने के लिए हर्ड इम्यूनिटी पर जोर दिया जाना आवश्यक है। देश के कुछ हिस्से हर्ड इम्यूनिटी के करीब पहुंच चुके हैं, लेकिन अन्य स्थानों पर भी ध्यान देना जरूरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि  वैक्सीन बर्बाद नहीं होनी चाहिए। हर्ड इम्यूनिटी विकसित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाना जरूरी है।

विज्ञापन


अगर टीकाकरण की वर्तमान गति देखें तो 62 दिन में चार करोड़ तो 17 दिन में 1.87 करोड़ लोगों को टीका लगा है। ऐसे में देश की कुल आबादी का 65 से 70 फीसदी भी मानकर चलें तो इसे पूरा करने में कम से कम 10 वर्ष का समय लग जाएगा। इसीलिए  मंत्रालय ने प्रभावित जिलों में अतिरिक्त वैक्सीन भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


टीकाकरण पर पीएमओ की निगरानी आवश्यक
टीकाकरण के आंकड़ों का हवाला देते हुए जोधपुर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पूर्व प्रोफेसर प्रो. रिजो एम जॉन ने बताया कदेश में  पहले 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन दिया जाना है। हालांकि अभी तक 63 दिन में चार करोड़ लोगों को वैक्सीन दिया जा चुका है। प्रो. जॉन का कहना है कि टीकाकरण पर पीएमओ से निगरानी आवश्यक है। ताकि इस पर अधिक ध्यान दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेस्ट, ट्रेस व उपचार के लिए प्रोटोकॉल का हो पालन
आईएमए कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबला करने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने शुक्रवार को सभी हितधारकों को आगे आने को कहा है। आईएमए ने कहा कि वे टेस्ट, ट्रेस और उपचार के लिए उपयुक्त प्रोटोकॉल का पालन करें। आईएमए ने बयान जारी कर लोगों को अवैज्ञानिक  प्रचारित  दवाओं और प्रक्रियाओं के झांसे में नहीं आना चाहिए।

दिल्ली हर्ड इम्यूनिटी के सबसे करीब
जानकारी के अनुसार देश के कुछ महानगरों में कराए गए सीरो सर्वे में यह पता चला है कि दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, हैदराबाद में करीब 40 से 50 फीसदी तक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।


वहीं राष्ट्रीय स्तर की बात करें तो कुल आबादी का करीब सात से आठ फीसदी हिस्सा कोरोना संक्रमित होने की आशंका जताई जा चुकी है। मंत्रालय के अधिकारियों की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली हर्ड इम्यूनिटी के सबसे ज्यादा नजदीक है क्योंकि यहां के सीरो सर्वे 56 से 60 फीसदी आबादी में एंटीबॉडी विकसित होने की पुष्टि कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed