फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Helmet may be made must for kids over 4

4 साल से बड़े बच्चों के लिए भी अनिवार्य हो सकता है हेलमेट

Wed, 10 Aug 2016 12:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Aug 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
Helmet may be made must for kids over 4
बच्चों के लिए हेलमेट होगा अनिवार्य
केंद्र सरकार की ओर से मंगलवार को लोकसभा में पेश किए गए मोटर वाहन (संशोधन) बिल में जो प्रावधान किए गए हैं, उसके हिसाब से चार साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य हो सकता है। सरकार टू व्हीलर को लेकर नियम कड़े करने जा रही है। संशोधन विधेयक में पहले की तरह ही पगड़ी पहनने वाले सिखो को हेलमेट की अनिवार्यता से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन


विधेयक में कार ड्राइविंग के दौरान नियमों को भी सख्त किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी सीट बेल्ट भी अनिवार्य की जाएगी। अगर इसका उल्लंघन किया जाता है कि तो एक हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। संशोधन विधेयक में कहा गया है कि बाइकसवारों को जुर्माने के डर से नहीं सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना चाहिए।
विज्ञापन

 
 केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने संशोधन विधेयक को लोकसभा में पेश किया।  उन्होंने कहा कि करीब 400 लोगों की मौत रोजाना सड़क हादसों में होती है। नए कानूनों से इन्हें रोका जा सकेगा। गडकरी ने सभी राजनीतिक दलों से नए नियमों में सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed