फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Helicopter crashes in Arunachal: mortal remains of pilots will be taken to Hyderabad and Madurai today

Helicopter Crash: तेजपुर में दोनों पायलटों को दी गई श्रद्धांजलि, हैदराबाद पहुंचा वीवीबी रेड्डी का पार्थिव शरीर

Sat, 18 Mar 2023 01:18 AM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 18 Mar 2023 01:18 AM IST
सार

वेस्ट कामेंग जिले के एसपी बी.आर. बोमारेड्डी ने अमर उजाला को बताया कि हेलीकॉप्टर हादसे में दोनों पायलट की मौत हो गई। मारे गए पायलटों के शव शाम करीब चार बजे मिले। वहीं सेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
Helicopter crashes in Arunachal: mortal remains of pilots will be taken to Hyderabad and Madurai today
हादसे में मारे गए दोनों पायलट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और आर्मी एविएशन के मेजर जयंत ए को असम के तेजपुर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दोनों ने गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश में एक ऑपरेशनल सॉर्टी के दौरान ड्यूटी में अपने प्राणों की आहुति दी थी। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने गुवाहाटी में बताया कि सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्र की सेवा के लिए कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद उनके पार्थिव देह को गृह नगर यदाद्री (हैदराबाद के पास), तेलंगाना और मदुरै, तमिलनाडु में एक विशेष सैन्य विमान में ले जाया गया

विज्ञापन


देर रात हैदराबाद पहुंचा लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी का पार्थिव शरीर
लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी का पार्थिव शरीर शुक्रवार रात हैदराबाद के बेगमपेट वायु सेना स्टेशन पहुंचा। एक बयान में कहा गया है कि पार्थिव शरीर हैदराबाद पहुंचने के बाद वीवीबी रेड्डी को पूरे सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शव को मलकाजगिरी स्थित उनके आवास ले जाया गया। आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

  
पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से पास आउट थे और लगभग 20 वर्षों से सेना में सेवारत थे। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए। रेड्डी की पत्नी सेना में दंत चिकित्सक हैं। परिवार के सूत्रों ने कहा कि रेड्डी तेलंगाना के यदाद्री-भुवनगिरी जिले के मूल निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में मंडला के पास गुरुवार सुबह भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दोनों पायलटों की जान चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed