{"_id":"61b36e2092f8ed20eb38b69e","slug":"helicopter-crash-appeal-of-the-air-force-that-people-should-not-speculate-about-the-reasons-for-the-helicopter-crash-investigation-is-going-on-fast-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Helicopter Crash: वायुसेना की अपील- हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों के लेकर कयास न लगाएं लोग, तेजी से चल रही जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Helicopter Crash: वायुसेना की अपील- हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारणों के लेकर कयास न लगाएं लोग, तेजी से चल रही जांच
Fri, 10 Dec 2021 08:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 10 Dec 2021 08:41 PM IST
सार
सूत्रों के मुताबिक जांच दल ने हेलीकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए बंगलुरु और दिल्ली के तकनीकी अधिकारियों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर क्रैश
- फोटो : ANI
विस्तार
वायुसेना ने कहा है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना के शिकार हुए देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 सैन्य अधिकारियों के सम्मान के लिए जरूरी है कि लोग इस घटना केकारणों के संबंध में कयास नहीं लगाएं।
विज्ञापन
8 दिसंबर को हुई इस दुर्घटना के बाद से सोशल मीडिया पर इस हादसे के पीछे साजिश और अन्य तरह के आरोप- प्रत्यारोप लगातार जारी है। वायुसेना के शुक्रवार को ट्वीट पर कहा कि इस दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना की जांच के लिए ट्राई सर्विस कोर्ट ऑफ इनक्वायरी गठित की है। यह जांच तेजी से चल रही है और कोशिश है कि दुर्घटना केपीछे की वजह का पता जल्द से जल्द लग जाए। तब तक के लिए उचित होगा कि लोग किसी तरह की कयासबाजी से बचें। यह हादसे के शिकार हुए लोगों के लिए सम्मान होगा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक जांच दल ने हेलीकॉप्टर के ब्लैक बॉक्स की जांच शुरू हो गई है। इसके लिए बंगलुरु और दिल्ली के तकनीकी अधिकारियों की मदद ली जा रही है। सूत्रों ने बताया कि ब्लैक बॉक्स काफी सुरक्षित हालत में मिला है और फ्लाईट के सारे डाटा और पायलट व एटीसी की बातचीत के रिकार्ड महफूज है। लिहाजा इसके कारणों का पता जल्द ही लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन