फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy workload possible reason for ‘serious mistakes’ in Soumya case: Katju

काम के अत्यधिक बोझ से सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या मामले में की ‘गंभीर गलतियां’: काटजू

Mon, 24 Oct 2016 11:40 PM IST
एजेंसी/ तिरुवनंतपुरम
एजेंसी/ तिरुवनंतपुरम Updated Mon, 24 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Heavy workload possible reason for ‘serious mistakes’ in Soumya case: Katju
मार्कंडेय काट्जू
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या मामले में ‘गंभीर गलतियां’ की हैं। ऐसा इसलिए हुआ होगा क्योंकि काम के अत्यधिक बोझ के कारण जजों को इस मामले में अधिक समय नहीं मिला होगा। उन्होंने स्वीकार किया कि फैसला देते हुए कई बार उनसे भी गलतियां हुई हैं। गौरतलब है कि सौम्या मामले में दोषी की मौत की सजा को सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद में तब्दील कर दिया था, जिसकी काटजू ने आलोचना की थी।
विज्ञापन


अपने फेसबुक पोस्ट में काटजू ने लिखा था कि ‘मुझे पूरा विश्वास है कि सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट के मृत्युदंड के फैसले को उम्रकैद में बदल कर गंभीर गलती की है।’ पूर्व प्रेस काउंसिल अध्यक्ष ने कहा कि जब पहले उन्होंने खुद के नोटिस दिए जाने के बारे में सुना, जिसमें उन्हें सुप्रीम कोर्ट में पेश होने को कहा गया था, तो वह यह सोचकर परेशान हो गए कि शीर्ष अदालत उन्हें अपमानित करना चाहती है। क्योंकि उन्होंने उसके फैसले की आलोचना की थी और वह फैसला अप्रत्याशित था। बाद में जब उन्होंने नोटिस को पढ़ा तो उन्होंने सोचा कि कोर्ट उन्हें अपमानित नहीं करना चाहता बल्कि उस फैसले में पुनर्विचार करने के लिए उनकी मदद लेना चाहता है। तब उन्होंने 11 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का फैसला लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने ब्रिटिश जज लॉर्ड डेनिंग को उद्धृत करते हुए कहा कि ‘जज कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो गलती नहीं कर सकता। हम सब इनसान हैं और हम सभी गलती करते हैं, लेकिन भद्र व्यक्ति वह है जो अपनी गलती को स्वीकार करता है और उसमें सुधार करता है। यह बात जज पर भी लागू होती है। मैंने खुद फैसला देते हुए कई बार गलतियां की हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed