फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rains wreak havoc: Landslide in Mizoram kills 14-year-old boy; four injured.

भारी बारिश बनी आफत: मिजोरम में भूस्खलन, 14 साल के किशोर की मौत; चार घायल

Sat, 12 Sep 2026 02:35 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: एन अर्जुन Updated Sat, 12 Sep 2026 02:35 PM IST
सार

मिजोरम के कोलासिब जिले में भारी बारिश के बाद भूस्खलन से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए। हादसे में दो मकान क्षतिग्रस्त हुए, जिससे तीन परिवारों के 17 लोग प्रभावित हुए। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।

विज्ञापन
Heavy rains wreak havoc: Landslide in Mizoram kills 14-year-old boy; four injured.
भूस्खलन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

मिजोरम के कोलासिब जिले में भारी बारिश के बाद शनिवार तड़के हुए भूस्खलन में 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे वैरेंगटे कस्बे में हुआ, जो मिजोरम-असम सीमा के पास स्थित है। पुलिस के मुताबिक, मलबे में दबे किशोर का शव पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन


मृतक की पहचान जोडिंगलियाना के रूप में हुई है। घायलों में से दो को इलाज के लिए पड़ोसी राज्य असम के सिलचर ले जाया गया, जबकि दो अन्य का उपचार वैरेंगटे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।
विज्ञापन


तीन परिवारों के 17 लोग प्रभावित
पुलिस के अनुसार, भूस्खलन से दो मकान और एक अन्य प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हुआ है। क्षतिग्रस्त मकानों में एक दो मंजिला लकड़ी का बना मकान था, जबकि दूसरा असम शैली का मकान था। इन इमारतों में तीन परिवार रहते थे, जिनमें कुल 17 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलासिब के पुलिस अधीक्षक लालरिनपुइया वारते ने बताया कि भूस्खलन भारी बारिश के कारण हुआ। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर नुकसान का आकलन कर रही हैं। फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति के मलबे में दबे होने की सूचना नहीं है। मिजोरम में लगातार बारिश के दौरान पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। वैरेंगटे राज्य का महत्वपूर्ण सीमावर्ती कस्बा है और असम के कछार जिले से सड़क संपर्क के लिहाज से भी अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed