{"_id":"609d9a498ebc3e8d927d553a","slug":"heavy-rains-will-occur-in-south-konkan-and-goa-due-to-cyclonic-storm-in-arabian-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी : अरब सागर में चक्रवाती तूफान से दक्षिण कोंकण और गोवा में होगी भारी बारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेतावनी : अरब सागर में चक्रवाती तूफान से दक्षिण कोंकण और गोवा में होगी भारी बारिश
Fri, 14 May 2021 02:59 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 May 2021 02:59 AM IST
सार
- मौसम विभाग ने दी चेतावनी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को चेतावनी जारी की है कि अरब सागर पर बना कम दबाव का क्षेत्र 16 मई तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, जिससे गोवा और दक्षिण कोंकण क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
आईएमडी ने कहा कि दक्षिणपूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप इलाके में बृहस्पतिवार को कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इससे शुक्रवार सुबह तक लक्षद्वीप इलाके में तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने चेतावनी रिपोर्ट में कहा कि यह शनिवार सुबह तक इसी क्षेत्र में गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा और उसके बाद 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा।
विज्ञापन
उसके बाद उत्तर-उत्तर पश्चिम गुजरात और पाकिस्तानी तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। यह चक्रवाती तूफान 18 मई की शाम तक गुजरात तट के नजदीक पहुंच सकता है। इसके कारण दक्षिण कोंकण और गोवा क्षेत्र में शनिवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश होगी। रविवार और सोमवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी।