फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rains lashed several states in the country 33 people dead in up

बारिश ने मचाई तबाही: 24 घंटे में यूपी में 33 की मौत, दिल्ली में बाढ़ का खतरा

Sat, 28 Jul 2018 10:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jul 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains lashed several states in the country 33 people dead in up

उत्तर प्रदेश, राजधानी दिल्ली और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश ने कहर मचाया हुआ है। पिछले 48 घंटे में भारी बारिश के चलते अलग-अलग इलाकों में कई लोगों की मौत हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश के चलते 33 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। इसके साथ ही दो दिनों में मरने वालों का आंकड़ा 58 पहुंच गया है। वहीं, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 100 से ज्यादा मकान भी जमींदोज हो गए हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा हिमाचल प्रदेश का हाल भी कुछ ऐसा ही है। वहां भी पिछले 48 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से कई इलाकों में भूस्खलन हो गया है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।  ऐहतियातन राज्य में 100 से अधिक सड़क मार्गों को बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ में गिरि नदी में 8 लोग फंस गए। एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में भी शुक्रवार को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां भी कई नदियां उफान पर हैं। भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पिछले सात दिनों से बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में कहां-कितनी मौतें 

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश में आगरा में 6, मुजफ्फरनगर में 3, कासगंज में 3, मेरठ में 4, मैनपुरी में 4, बरेली में 2, कानपुर देहात, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़, झांसी, जालौन, रायबरेली और जौनपुर में एक-एक मौतें हुई हैं।    

यूपी के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 15 फीसदी बारिश हो चुकी है, जबकि 21 जुलाई तक सूबे में 50 फीसदी ही बारिश हुई थी। खतरे को देखते हुए मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, इलाहाबाद, संतकबीरदास नगर, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, रायबरेली और फर्रुखाबाद शामिल हैं। 

दिल्ली में बाढ़ का अलर्ट

पहाड़ों में हो रही बारिश का असर दिल्ली में भी पड़ा है। हथनी कुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से दिल्ली में यमुना नदी का जल चेतावनी स्तर को पार कर गया। इससे सभी संबधित एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। वर्तमान में यमुना का जल स्तर 204.92 मीटर है जो कि खतरे के निशान से 0.09 मीटर ऊपर है।

यमुना नदी दिल्ली में खतरे के निशान से उपर बह रही है। इसे देखते हुए बचाव और राहत कार्यों के लिए 43 नौका तैनात की गई हैं। कश्मीरी गेट के ओल्ड आयरन ब्रिज के पास यमुना का जलस्तर ब्रिज के नजदीक पहुंच गया है। शनिवार को करीब 11 बजे हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 3,11,190 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। 

हथनीकुंड से छोड़े जा रहे पानी के मामले में दिल्ली का प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार को हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 1,15,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिसके बाद दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे वाले इलाकों में बसे लोगों को अलर्ट जारी किया है। 

शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 27 जुलाई को शाम सात बजे 204.10 मीटर पहुंच गया था।और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।

हरियाणा की तरफ से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसका मतलब ये है कि जल स्तर में और वृद्धि होगी। हालांकि विभाग ने कहा कि इससे ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा, लेकिन यमुना के किनारे स्थित गांधी मंडू, न्यू उस्मानपुर, यमुना पुस्ता और सोनिया विहार जैसे निचले इलाकों से लोगों को खाली करवा लिया गया है।



इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट जारी 

दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों को बारिश से इतनी जल्दी निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में अगले 4-5 दिन तक भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed