फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rains lash Kerala water levels rise in various dams several roads submerged

केरल: भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई इलाकों में नदियों और सड़कों पर जलभराव से बढ़ी मुसीबत

Sun, 14 Nov 2021 12:01 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sun, 14 Nov 2021 12:01 PM IST
सार

भारी बारिश के कारण कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। बाढ़ जैसी स्थिति के कारण रेस्क्यू टीम भी जुटी हुई है।

विज्ञापन
Heavy rains lash Kerala water levels rise in various dams several roads submerged
केरल में जबरदस्त बारिश - फोटो : Social Media

विस्तार

दक्षिण भारत में इन दिनों बारिश मुसीबत बनकर टूट रही है। केरल में शनिवार बार से हो रही है बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं, कई इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।  भारी बारिश के कारण राज्य के विभिन्न बांधों में जल स्तर रेड अलर्ट के स्तर पर पहुंच गया और रविवार सुबह तक कई सड़कें जलमग्न हो गईं। 

विज्ञापन


भारी बारिश की आशंका
केरल के कुछ हिस्सों में शनिवार को लगातार बारिश के कारण मामूली भूस्खलन हुआ और ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। वहीं अधिकारियों ने लोगों से पहाड़ी इलाकों, नदी के किनारों और पर्यटन केंद्रों की ओर जाने से मना कर दिया गया है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अगले 24 घंटे भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 
विज्ञापन



मौसम विभाग ने कहा कि स्थिति अगले दो दिनों तक विशेष रूप से राज्य के दक्षिणी हिस्सों में जारी रहने की संभावना है। इडुक्की जिला प्रशासन ने बताया कि तमिलनाडु सरकार के मुताबिक, रविवार सुबह मुल्लापेरियार बांध का जलस्तर 140 फीट तक पहुंच गया है। जिसकी वजह से पेरियार के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की अपील की गई है। जिला प्रशासन ने अधिक बारिश होने पर अगले 24 घंटों में बांध के शटर खोलने के निर्देश दिए हैं।  वहीं, पथानामथिट्टा के जिला प्रशासन ने भारी बारिश के चलते नदी किनारे रहने वाले निवासियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed