फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy rain warnings in 10 states from mountain to field

पहाड़ से मैदान तक 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों में  हाई अलर्ट जारी 

Sun, 01 Jul 2018 05:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jul 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain warnings in 10 states from mountain to field
फाइल फोटो
मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदान तक 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि 1 से 3 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार में मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके अलावा देश के उत्तर-पूर्वी और पूर्वी हिस्से में भी भारी वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विभाग के मानसून वॉच के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मानसून सामान्य है। जम्मू-कश्मीर समेत पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने के कारण अच्छी बारिश हो रही है। जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर है। उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों को छोड़कर सभी जगह तापमान में भी गिरावट आई है।
विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में 1 जुलाई को बारिश होने की संभावना नहीं है, लेकिन 2 और 3 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसी तरह से हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में 2 और 3 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना है। 1 से 3 जुलाई के बीच उत्तराखंड समेत इन सभी स्थानों पर भारी वर्षा रिकॉर्ड की जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक रोका, सैकड़ों लोग फंसे

श्रीनगर। पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के कारण बाढ़ के खतरे के मद्देनजर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कश्मीर की ओर जाने वाला यातायात रोक दिया गया है। इसकी वजह से सैकड़ों लोग फंस गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों को स्कूलों एवं अन्य सरकारी इमारतों में ठहराने की व्यवस्था की है।

कैलास यात्रियों का हेलीकॉप्टर वापस

पिथौरागढ़। बारिश ने सीमांत क्षेत्र में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मूसलाधार बारिश से आधा दर्जन सड़कों पर मलबा पट गया है। मलबे से कैलास मानसरोवर के साथ ही दारमा रूट बाधित हो गया है। इसके चलते पांचवें दल के कैलास यात्रियों को गुंजी लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर छियालेख से लौट आया। उन्हें अब रविवार को गुंजी ले जाया जाएगा।

भारी बारिश ने रोकी बाबा बर्फानी के भक्तों की राह

खराब मौसम के कारण शनिवार को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। भारी बारिश के कारण के कारण दोनों यात्रा मार्ग फिसलन भरे हो गए हैं। इससे हादसे की आशंका को देखते हुए यह फैसला किया गया है। पैदल जाने पर पाबंदी के बाद कुछ लोगों ने हेलीकॉप्टर सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारी बारिश के कारण गांदरबल जिले के बालटाल और अनंतनाग जिले के पहलगाम के बेस कैंपों में हजारों श्रद्धालु फंसे हुए हैं। 


कश्मीर में बाढ़ का खतरा, अलर्ट

कश्मीर घाटी में पिछले तीन दिनों से लगातार हुई बारिश से झेलम नदी उफान पर है। इससे मध्य व दक्षिणी कश्मीर में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए नदी-नालों के किनारे पर रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। राज्य में स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए हैं और बाढ़ नियंत्रण विभाग के कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed