फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heavy rain in mumbai water logged yellow alert in metropolitan cities weather agency Maharashtra news in hindi

Maharashtra: मानसून की दस्तक के बाद भारी बारिश से मुंबई पानी-पानी, कई इलाकों में जलभराव; यलो अलर्ट जारी

Mon, 10 Jun 2024 11:14 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 10 Jun 2024 11:14 AM IST
सार

पूर्वी उपनगरों में 28-40 मिलीमीटर तक बारिश हुई, जबकि पश्चिमी उपनगर में 48-77 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश की स्थिति को देखते हुए मछुआरों को नौ से 13 जून तक उत्तरी और दक्षिणी महाराष्ट्र के पास जाने से मना किया गया है।

विज्ञापन
heavy rain in mumbai water logged yellow alert in metropolitan cities weather agency Maharashtra news in hindi
मुंबई में भारी बारिश - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुंबई में रविवार को भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई के कुछ स्थानों पर 62-87 प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना है। रविवार को भारी बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियां डूब गई। मौसम विभाग ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई के पूर्वी हिस्सों में 61.29 मिमी और पश्चिमी क्षेत्रों में 73.78 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा, "अगले तीन से चार दिनों के भीतर मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के विभिन्न स्थानों पर 62-87 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना है।" बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार, "रविवार रात 11 से 12 बजे तक एक घंटे की अवधि में 55-77 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।"
विज्ञापन


मछुआरों को उत्तरी-दक्षिणी महाराष्ट्र के पास न जाने की सलाह
पूर्वी उपनगरों में 28-40 मिलीमीटर तक बारिश हुई, जबकि पश्चिमी उपनगर में 48-77 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। बारिश की स्थिति को देखते हुए मछुआरों को नौ से 13 जून तक उत्तरी और दक्षिणी महाराष्ट्र के पास जाने से मना किया गया है। मौसम विभाग ने कहा, "नौ से 13 जून को उत्तर महाराष्ट्र तट और उसके आसपास 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की संभावना है। इस दौरान मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इस समय उत्तर महाराष्ट्र तट पर और उसके बाहर न जाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम एजेंसी ने बताया कि महाराष्ट्र की अनुकूल परिस्थिति के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून 11 जून की अपनी सामान्य अवधि से दो दिन आगे बढ़ गया है। बता दें कि मानसून आमतौर पर 11 जून तक आता है, लेकिन पिछले साल अरब सागर के ऊपर चक्रवात बिपरजॉय के कारण इसकी शुरुआत 24 जून को हुई थी। मौसम एजेंसी ने महानगरों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। सिंधुदुर्ग में भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट, रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, ठाणे, मुंबई और रायगढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों को आज अपने घरों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह भी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed