फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heavy Rain alert due to cyclone Midhili in eastern states Meghalaya Cherry Blossom Festival cancelled

Midhili: पूर्वी राज्यों में खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान मिधिली, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Sat, 18 Nov 2023 05:58 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 18 Nov 2023 05:58 AM IST
सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार सुबह मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम सहित अन्य पूर्वी राज्यों में बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चल रही थीं। शनिवार को मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Heavy Rain alert due to cyclone Midhili in eastern states Meghalaya Cherry Blossom Festival cancelled
चक्रवाती तूफान मिधिली। - फोटो : Social Media

विस्तार

बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मिधिली के कारण पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। एक दिन पहले, शुक्रवार को भी पूर्वोत्तर राज्यों में जोरदार बारिश हुई, जिस वजह से मेघालय के चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। 
विज्ञापन


भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार सुबह मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, असम सहित अन्य पूर्वी राज्यों में बारिश के साथ-साथ ठंडी हवाएं चल रही थीं। शनिवार को मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी पर गहरे दबाव के कारण चक्रवात बन गया है, जिसका नाम मिधिली है। मिधिली शुक्रवार रात या 18 नवंबर की सुबह बांग्लादेश के तट को पार करेगा।
विज्ञापन


इन इलाकों में आज हो सकती बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात का ओडिशा और प. बंगाल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। हालांकि ओडिशा व पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर, असम और मेघालय में शनिवार को भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


80 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी सनथ दास ने बताया कि त्रिपुरा सहित अन्य चार पूर्वी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। दास ने बताया कि सिपाहीजला, धलाई, गोमती और दक्षिण के जिलाधिकारियों से सभी आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया गया है। आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान शुक्रवार रात या शनिवार सुबह 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम हवा की रफ्तार के साथ बांग्लादेश तट पर पहुंचने से पहले सुंदरबन से आगे बढ़ेगा।


सड़कें पानी से लबालब
मेघालय के चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल के आयोजकों ने बताया कि खराब के मौसम के कारण तीन दिवसीय फेस्टिवल का पहला दिन रद्द हो गया है। पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह महोत्सव के तीसरे संस्करण का उद्घाटन करने वाले थे। मिजोरम की राजधानी आइजोल सहित अन्य शहरों में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कें पानी से लबालब हो गईं। मिजोरम सरकार ने जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं कि लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा जाए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed