{"_id":"66305449cf767cdf53019314","slug":"heatwaves-updates-across-india-government-and-private-schools-suspended-classes-temperature-news-in-hindi-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heatwave: बढ़ती गर्मी के कारण झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पारा 40 के पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Heatwave: बढ़ती गर्मी के कारण झारखंड में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में पारा 40 के पार
Tue, 30 Apr 2024 09:23 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 30 Apr 2024 09:23 AM IST
सार
मौसम विभाग ने झारखंड के 13 जिलों के लिए 30 अप्रैल से एक मई तक लू-अलर्ट जारी किया है। झारखंड के अलावा ओडिशा भी लू की चपेट में है। यहां चार जिलों में पारा 44 डिग्री के पार चला गया है, जबकि 32 अन्य जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार है।
विज्ञापन
गर्मी से हाल हुआ बेहाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में बढ़ती गर्मी के बीच सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं मंगलवार से निलंबित कर दी गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, अगली सूचना तक आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित रहेंगी। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमा शंकर सिंह ने एक आदेश जारी करते हुए हुए इसकी जानकारी दी है।
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव ने आदेश में कहा, "सभी श्रेणियों के स्कूलों चाहे सरकारी हो या प्राइवेट किंडरगार्टन से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं फिलहाल अगली सूचना तक निलंबित रहेंगी।" यह निर्णय छात्रों को चरम मौसम की स्थिति के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।आदेश 30 अप्रैल से प्रभावी होगा लेकिन यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होता है।
शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए जारी होगा अलग नोटिस
शिक्षकों और गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टी के लिए एक अलग आदेश जारी किया जाएगा। कक्षा नौवीं से बारहवीं की कक्षाएं जारी रहेंगी। गर्मी को देखते हुए कक्षाएं सुबह के सात से 11.30 बजे तक आयोजित कराई जाएंगी। इसमें प्रार्थना, खेल एवं अन्य गतिविधियों को शामिल नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के 13 जिलों के लिए 30 अप्रैल से एक मई तक लू-अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी लू का प्रहार जारी
ओडिशा लू की चपेट में है और यहां चार जिलों में पारा 44 डिग्री के पार चला गया है, जबकि 32 अन्य जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार है। मौसम विभाग ने बताया कि मयूरभंज जिले के बारीपदा में सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके अलावा अंगुल में 44.3, बौध में 44.1 और तालचेर में 44 डिग्री दर्ज किया गया है। भुवनेश्वर और कटक में 41.3 और 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
आंध्र प्रदेश में भी लू का प्रहार देखने को मिला। यहां नंदयाला जिले के आत्माकुरु में सोमवार को सबसे अधिक 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा सीमहाद्रीपुरम में 45.9 और रामभद्रपुरम में 45.1 डिग्री तापमान था। मौसम विभाग ने 30 अप्रैल के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। यूपी के कुछ इलाकों में बारिश होने की भी संभावनाएं हैं। केरल में भी गर्मी के कारण हाल बेहाल हो चुका है। यहां लू की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो चुकी है।