फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heath ministry has expanded its surveillance mechanism to cover migrants who left for their native places during lock down

कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार का 'मास्टर' प्लान, शहरों से गांव गए मजदूरों पर ये 'टीमें' रखेंगी नजर

Mon, 30 Mar 2020 08:59 AM IST
श्रीधर मिश्रा नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
नेश्नल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 30 Mar 2020 08:59 AM IST
विज्ञापन
heath ministry has expanded its surveillance mechanism to cover migrants who left for their native places during lock down
- फोटो : prayagraj

भारत में कोरोना वायरस के तेजी से मामले सामने आने लगे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय उन जगहों की पहचान कर रहा है, जहां से यह इंफेक्शन फैल रहे हैं। इसके बाद इन जगहों पर कलस्टर आइसोलेशन और नियंत्रण रणनीति को अपनाया जाएगा ताकी कम्युनिटी ट्रांसमिशन के खतरे को टाला जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने रविवार को एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "उभरते हुए हॉटस्पॉट्स की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन हॉटस्पॉट्स पर कठोर क्लस्टर कंटेंट स्ट्रैटेजी लागू की जाएगी।"

विज्ञापन


कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने अपनी सर्विलांस टीम को पहले के मुकाबले और भी बढ़ा दिया है। यह टीम उन प्रवासी मजदूरों पर नजर रखेगी जो 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच शहरों से अपने गावों के लिए निकले हैं। 
विज्ञापन


लव अग्रवाल ने कहा कि जो प्रक्रिया अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अपनाई जाती है, वही प्रक्रिया अब उन प्रवासियों पर भी लागू होगी जिन्होंने लाकडाउन की अवधि में यात्रा की है। यानी जो लोग अपने घर गांवों और कस्बों की तरफ जा रहे हैं, उन्हें रिस्क प्रफाइलिंग (जोखिम रूपरेखा) प्रक्रिया से गुजरना होगा। जिन लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाएंगे, उन लोगों को आइसोलेशन सुविधा में रखा जाएगा। वहीं, दूसरे लोगों को प्रोटोकॉल के तहत 14 दिनों की होम संगरोध (होम क्वारंटाइन) की सलाह दी जाती है। ये सभी लोग कठोर निगरानी में रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को कैबिनेट सचिव के साथ स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को साफ लहजों में बताया गया है कि लॉकडाउन के प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। इसके अलावा प्रवासियों के क्वारंटाइन को भी बिना किसी भी ढिलाई के लागू किया जाए। राज्यों से यह भी कहा गया है कि जहां से अधिक मामले सामने आते हैं, वहां क्लस्टर्स पर एक कड़ी जांच करके रोकथाम की रणनीति तैयार की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed