फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   heat wave alert in these states delhi najafgarh recorded hottest in country

Heat Wave Alert: भीषण लू की चपेट में उत्तर भारत; राजस्थान-दिल्ली समेत इन राज्यों में प्रचंड गर्मी की अलर्ट

Sat, 18 May 2024 03:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 May 2024 03:01 PM IST
सार

शुक्रवार को दिल्ली का नजफगढ़ इलाका देश में सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया। नजफगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। 

विज्ञापन
heat wave alert in these states delhi najafgarh recorded hottest in country
उत्तर भारत में भीषण गर्मी का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी से इन दिनों आम जनजीवन प्रभावित चल रहा है। मौसम विभाग ने 21 मई तक कई राज्यों में लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत इन दिनों भीषण लू की चपेट में है और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में 17 मई से लेकर 21 मई तक भयंकर लू चलने की आशंका है।
विज्ञापन


राजस्थान समेत इन राज्यों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान के लिए लू का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और ओडिशा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ चुका है कि शुक्रवार को दिल्ली का नजफगढ़ इलाका देश में सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया। नजफगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार,  उत्तर प्रदेश, गुजरात के कई इलाकों में 17-21 मई तक, बिहार में 17-20 मई तक, झारखंड में 19-20 मई, उत्तर मध्य प्रदेश में 18-21 मई, बंगाल में 18-20 मई और ओडिशा में 20-21 मई को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें जब मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाता है और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तो उस स्थिति को हीटवेव की स्थिति माना जाता है। हिमाचल के ऊना में शुक्रवार को 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं आगरा में 46.9 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 44.5 डिग्री सेल्सियस, राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस और दिल्ली के आयानगर का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गर्मी के चलते इंसानों के साथ ही जानवर भी परेशान
गर्मी के चलते जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। इस पार्क में शेर, बाघ और तेंदुआ समेत कई जानवर है। गर्मी से बचाने के लिए जानवरों पर पानी की बौछार की जा रही है। साथ ही कई जगह जानवरों के लिए कूलर भी लगाए गए हैं। जानवरों को खाना भी गर्मी को देखते हुए ही दिया जा रहा है। जानवरों को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट्स दिए जा रहे हैं। ऐसे ही कानपुर स्थित चिड़ियाघर में भी जानवरों को गर्मी से बचाने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। 

heat wave alert in these states delhi najafgarh recorded hottest in country
देश के विभिन्न इलाकों में कैसा रहेगा हीट वेव का असर - फोटो : एएनआई
मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर पश्चिम के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक हीटवेव की स्थिति रहेगी। खासकर पूर्वी और मध्य भारत में अगले तीन दिनों तक हालात ज्यादा खतरनाक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed