फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Heart transplant of 13-year-old girl in Kerala successfully completed in private hospital

Kerala: 18 साल के लड़के के हृदय से बची 13 साल की बच्ची की जान, वंदे भारत एक्सप्रेस से अस्पताल पहुंचाई गई

Sun, 14 Sep 2025 05:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 14 Sep 2025 05:42 AM IST
सार

18 वर्षीय लड़के द्वारा दान किए गए हार्ट ने किशोरी को नई जिंदगी दी है। बच्ची को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कोल्लम से कोच्चि लाया गया और एक निजी अस्पताल में सफल हृदय प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी हुई। यह दिल नेदुंबस्सेरी के 18 वर्षीय बिलजीत का था। बिलजीत को सड़क दुर्घटना के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Heart transplant of 13-year-old girl in Kerala successfully completed in private hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

केरल में 13 वर्षीय एक लड़की का हृदय प्रत्यारोपण शनिवार को एक निजी अस्पताल में सफलतापूर्वक पूरा हो गया, वह अब स्वस्थ है। लड़की गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थी जिसके लिए उसे हार्ट ट्रांसप्लांट की आवश्यकता थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi In Assam: आज पीएम असम में, करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ होगा; मेडिकल कॉलेज-अस्पताल की सौगात
विज्ञापन


18 वर्षीय लड़के द्वारा दान किए गए हार्ट ने किशोरी को नई जिंदगी दी है। बच्ची को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से कोल्लम से कोच्चि लाया गया और एक निजी अस्पताल में सफल हृदय प्रत्यारोपण की प्रक्रिया पूरी हुई। यह दिल नेदुंबस्सेरी के 18 वर्षीय बिलजीत का था। बिलजीत को सड़क दुर्घटना के बाद ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन: आसमान में हवाई जहाजों को लगेंगे तेज झटके, यात्रियों की सुरक्षा होगी प्रभावित

प्रसिद्ध कार्डियक सर्जन डॉ. जोस चाको पेरियाप्पुरम के नेतृत्व में एक टीम ने एक निजी हॉस्पिटल में यह सर्जरी की। शुक्रवार की आधी रात को अंगामली अस्पताल में बिलजीत के दिल को निकाला गया और पुलिस की मदद से 20 मिनट में दिल को लिसी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। रात 1:25 बजे सर्जरी शुरू हुई और 3:30 बजे तक दिल ने काम करना शुरू कर दिया था। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि सर्जरी सफल रही, लेकिन अगले 48 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed